PAK vs SA 2nd Test 2025 Live Scorecard, Day 1 Lunch Break: पाकिस्तान ने 1 विकेट खोकर बनाए 95 रन, दक्षिण अफ्रीका ने की कसी गेंदबाजी, यहां देखें लंच ब्रेक तक का स्कोरकार्ड
लंच तक टीम ने 30 ओवर में एक विकेट खोकर 95 रन बना लिए. पहले सत्र में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने शुरुआती झटका जरूर दिया, लेकिन उसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने संभलकर खेल दिखाया. इमाम-उल-हक 17 रन बनाकर 35 के स्कोर पर साइमन हार्मर का शिकार बने, जबकि टीम को पहला विकेट 12.3 ओवर में ही मिल गया था.
Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (PAK vs SA Test Series) का दूसरा मुकाबला 20 अक्टूबर (सोमवार) से रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम(Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और लंच तक टीम ने 30 ओवर में एक विकेट खोकर 95 रन बना लिए. पहले सत्र में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने शुरुआती झटका जरूर दिया, लेकिन उसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने संभलकर खेल दिखाया. इमाम-उल-हक 17 रन बनाकर 35 के स्कोर पर साइमन हार्मर का शिकार बने, जबकि टीम को पहला विकेट 12.3 ओवर में ही मिल गया था. पाकिस्तान ने टॉस जीत कर चुनी बल्लेबाजी, दक्षिण अफ्रीका पहले करेगी गेंदबाजी, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
लंच तक कप्तान शान मसूद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 38 रन बनाए और तीन छक्कों व एक चौके के साथ नाबाद हैं. उनके साथ अब्दुल्ला शफीक भी टिके हुए हैं, जिन्होंने 82 गेंदों में 37 रन की संयमित पारी खेली है. दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 60 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है. पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाजी करने के लिए अब भी बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान, सऊद शकील और अन्य महत्वपूर्ण बल्लेबाज मौजूद हैं.
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
दक्षिण अफ्रीका की ओर से लंच तक एकमात्र सफलता साइमन हार्मर के रूप में आई, जिन्होंने इमाम को आउट किया. रबाडा ने छह ओवर में 19 रन देकर एक मेडन डाला, जबकि यानसन ने सात ओवर में सिर्फ 16 रन खर्च किए और तीन मेडन भी फेंके. मैच की वर्तमान स्थिति के अनुसार पाकिस्तान की जीत की संभावना 69 प्रतिशत बताई जा रही है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिए यह आंकड़ा 24 प्रतिशत और ड्रॉ की संभावना 7 प्रतिशत है. पहला सत्र पाकिस्तान के नाम रहा और अब दूसरे सत्र में नजरें इस पर होंगी कि मेजबान टीम कितनी बड़ी बढ़त बना पाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2025 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

