पाकिस्तानी खेल पत्रकार को पूर्व महिला क्रिकेटर ने दिखाई 'सैंडल'

पाकिस्तान की पूर्व महिला क्रिकेटर मारिना इकबाल की हील्स (सैंडल) को लेकर एक विवाद पैदा हो गया जिसे लाहौर के खेल पत्रकार ने इसे जन्म दिया जो बाद में सिर्फ बकवास साबित हुआ. खेल पत्रकार कादिर ख्वाजा ने मारिना की फोटो ट्विटर पर पोस्ट की जो नेशनल टी-20 कप के मैच से पहले किए चैट शो की थी जिसमें वो हील्स पहने थीं.

पाकिस्तानी खेल पत्रकार को पूर्व महिला क्रिकेटर ने दिखाई 'सैंडल' (Photo Credits: Twitter/Qadir Khawaja)

पाकिस्तान की पूर्व महिला क्रिकेटर मारिना इकबाल की हील्स (सैंडल) को लेकर एक विवाद पैदा हो गया जिसे लाहौर के खेल पत्रकार ने इसे जन्म दिया जो बाद में सिर्फ बकवास साबित हुआ. खेल पत्रकार कादिर ख्वाजा ने मारिना की फोटो ट्विटर पर पोस्ट की जो नेशनल टी-20 कप के मैच से पहले किए चैट शो की थी जिसमें वो हील्स पहने थीं. फोटोज में चैट शो के दौरान उन्हें हील्स पहने देखा जा सकता है. पिच पर जब वो थी तब उनके पैर दिखाई नहीं दे रहे और ख्वाजा ने इसे अलग दिशा में मोड़ दिया.

ख्वाजा ने ट्वीटर पर उर्दू में लिखा, "पिच के पास हील्स पहनना, क्या यह सही है? आपके विचार चाहिए." मारिना जब कॉमेंट्री कर रही थीं तब उन्होंने यह ट्वीट देखा और ख्वाजा को इसका जवाब देते हुए शर्मिदा कर दिया.

मारिना ने लिखा, "आधा ज्ञान खतरा पैदा कर सकता है कादिर. पिच पर मैंने हील्स नहीं पहनी हैं. मैं पाकिस्तान की पूर्व क्रिकेटर हूं. प्रोटोकॉल्स जानती हूं."

यह भी पढ़ें- ENG (W) vs WI (W) 2020: इंग्लैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम घोषित

इस ट्वीट के साथ मारिना ने एक फोटो भी पोस्ट की जिसमें वो पिच के पास बिना हील्स के हैं. ख्वाजा ने फिर लिखा, "सफाई देने के लिए धन्यवाद."

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: नेशनल स्टेडियम कराची में आज खेले जाने वाले मुकाबले में बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Preview: कराची में आज लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स