Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Prediction: अहम मुकाबले में नामीबिया को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
पाकिस्तान की टीम में बाबर आज़म, फखर ज़मान, साइम अयूब, शादाब खान और शाहीन अफरीदी जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख पलट सकते हैं. नसीम शाह और अबरार अहमद गेंदबाजी विभाग को मजबूती देते हैं. वहीं नामीबिया की टीम में जान फ्रायलिंक, जेजे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन और बर्नार्ड शोल्ट्ज़ जैसे खिलाड़ी हैं, जो बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं.
Pakistan National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 35th Match Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी को पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (Sinhalese Sports Club, Colombo) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप A में दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है और नॉकआउट की दौड़ में बने रहने के लिए जीत जरूरी होगी. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की अगुवाई सलमान आगा कर रहे हैं, जबकि नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
पाकिस्तान की टीम में बाबर आज़म, फखर ज़मान, साइम अयूब, शादाब खान और शाहीन अफरीदी जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख पलट सकते हैं. नसीम शाह और अबरार अहमद गेंदबाजी विभाग को मजबूती देते हैं. वहीं नामीबिया की टीम में जान फ्रायलिंक, जेजे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन और बर्नार्ड शोल्ट्ज़ जैसे खिलाड़ी हैं, जो बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अनुभव, रैंकिंग और टीम संतुलन के लिहाज से पाकिस्तान का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है, लेकिन नामीबिया को हल्के में नहीं लिया जा सकता. इस मुकाबले में बाबर आज़म, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, गेरहार्ड इरास्मस, जेजे स्मिट और जान फ्रायलिंक जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं बाबर आज़म और रूबेन ट्रम्पेलमैन के बीच की टक्कर मैच का रुख तय कर सकती है.
पाकिस्तान बनाम नामीबिया टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs NAM T20I Head To Head Record)
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक दोनों टीमों के बीच केवल एक मैच खेला गया है, जिसमें पाकिस्तान टीम ने जीत दर्ज की थी. यह मुकाबला टी-20 विश्व कप 2021 में दुबई में खेला गया था. उसमें पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189/2 को स्कोर खड़ा किया था. जवाब में नामीबिया टीम 5 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी थी. ऐसे में नामीबिया इस बार उस हार का हिसाब चुकता करने की कोशिश करेगी.
ये टीम मार सकती है बाजी (PAK vs NAM Match Winner Prediction)
मौजूदा फॉर्म, अनुभव और टीम संतुलन को देखते हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की पिच संतुलित मानी जाती है, जहां पाकिस्तान के मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी संयोजन को फायदा मिल सकता है. हालांकि अगर नामीबिया की टीम शुरुआती विकेट निकालने में सफल रहती है तो मुकाबला रोमांचक हो सकता है.
पाकिस्तान की जीत की संभावना: 75%
नामीबिया की जीत की संभावना: 25%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs NAM 35th Match Playing Prediction)
पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), बाबर आज़म, फखर ज़मान, साइम अयूब, शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद.
नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), लौरें स्टीनकैम्प, जान फ्रायलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेजे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हींगो, मालान क्रूगर.
नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.