PAK vs SA 1st Test 2025 Day 2 Live Streaming: पहले टेस्ट में पाकिस्तान स्तिथी मजबूत, दक्षिण अफ्रीका को विकेट की दरकार, जानिए कब, कहां और कैसे देखें दूसरे दिन का लाइव प्रसारण

प्रशंसक किसी भी प्लेटफ़ॉर्म पर पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं देख पाएंगे. हालांकि, दर्शक साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से लाइव स्कोर अपडेट प्राप्त कर सकते हैं. उम्मीद हैं कि भारतीय दर्शक इस मुकाबले को FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये देख सकेंगे.

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Where To Watch Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Live Telecast: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (PAK vs SA Test Series) का पहला मुकाबला 12 अक्टूबर (रविवार) से 16 अक्टूबर तक लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसके दूसरे दिन का खेल 13  अक्टूबर (सोमवार) को खेला जाएगा. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज दो रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक और कप्तान शान मसूद ने मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 161 रनों की शानदार साझेदारी निभाई. पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 90 ओवर में पांच विकेट खोकर 313 रन बनाए हैं. पहले दिन का खेल खत्म, पाकिस्तान ने पहली पारी में बनाए 313 रन; यहां देखें स्कोरकार्ड

पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक ने सबसे ज्यादा 93 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान इमाम-उल-हक ने 153 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के लगाए. इमाम-उल-हक के अलावा कप्तान शान मसूद ने 76 रन बनाए. मोहम्मद रिज़वान नाबाद 62 रन और सलमान आगा नाबाद 52 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम को कगिसो रबाडा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से सेनुरान मुथुसामी ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. सेनुरान मुथुसामी के अलावा कगिसो रबाडा, प्रीनेलन सुब्रायन और साइमन हार्मर ने एक-एक विकेट चटकाया.

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट 2025 का दूसरा दिन कब और खेला जाएगा?

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 12 अक्टूबर (रविवार) से लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. जिसके दूसरे दिन का खेल 13  अक्टूबर (सोमवार) को भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा.

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट 2025 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

दुर्भाग्य से भारत में प्रशंसक पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट 2025 टीवी पर लाइव नहीं देख पाएंगे, क्योंकि किसी आधिकारिक प्रसारक ने इस सीरीज़ के अधिकार नहीं लिए हैं. इसलिए भारत में यह मुकाबला किसी भी टीवी चैनल पर प्रसारित नहीं होगा. ऑनलाइन विकल्पों के लिए नीचे पढ़ें.

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में कैसे देखें?

जैसे लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध नहीं है, वैसे ही इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी भारत में उपलब्ध नहीं होगी. प्रशंसक किसी भी प्लेटफ़ॉर्म पर पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं देख पाएंगे. हालांकि, दर्शक साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से लाइव स्कोर अपडेट प्राप्त कर सकते हैं. उम्मीद हैं कि भारतीय दर्शक इस मुकाबले को FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये देख सकेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट