Pakistan Cricket: पाकिस्तान के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने का किया फैसला, यहां पढ़े पूरी खबर
बता दें कि मोहम्मद आमिर का आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए चयन नहीं हो सकता. क्योंकि पाकिस्तान ने 15 खिलाड़ियों का चयन पहले ही कर लिया है. मोहम्मद आमिर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच अगस्त 2020 में खेला था. मोहम्मद आमिर ने अबतक 50 टी20 मैचों में खेले है, जिसमें उनके नाम 59 विकेट हैं.
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) के लिए टीम की घोषणा की.घोषणा के कुछ समय बाद टीम के मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक़ (Misbah-ul-Haq) और गेंदबाजी कोच वाकर युनुस (Waqar Younis) ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। अब खबर आ रही हैं कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने रिटायरमेंट से अपनी वापसी का ऐलान कर दिया है. ICC T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रबंधन के साथ टकराव को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले को वापस ले लिया है. आमिर ने अब यह साफ कर दिया है कि संन्यास की बड़ी वजह टीम मैनेजमेंट के साथ खराब रिश्ते थे लेकिन मिस्बाह-उल-हक़ और वकार युनुस के इस्तीफा देने के बाद वह चयन के लिए एक बार फिर से उपलब्ध रहेंगे. मोहम्मद आमिर ने कहा कि मैं अब टीम के लिए उपलब्ध रहूँगा.
बता दें कि मोहम्मद आमिर का आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए चयन नहीं हो सकता. क्योंकि पाकिस्तान ने 15 खिलाड़ियों का चयन पहले ही कर लिया है. आमिर अभी 29 साल के हैं. मोहम्मद आमिर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच अगस्त 2020 में खेला था. वहीं, आमिर ने अपना आखिरी टेस्ट और वनडे 2019 में खेला था. इस दौरान उन्होंने 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी20 खेले, जिसमें 259 विकेट अपना नाम किए.
पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनुस ने टी20 विश्व कप से एक महीने पहले अपने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को घोषणा की कि मिस्बाह और वकार ने इस्तीफा दे दिया है और देश के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी सकलैन मुश्ताक तथा अब्दुल रज्जाक फिलहाल अंतरिम कोच होंगे. मिस्बाह और वकार को सितंबर 2019 में नियुक्त किया गया था और अभी भी उनके अनुबंध में एक-एक साल का कार्यकाल बाकी था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2021 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

