PCB Annual Contracts 2024-25: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा; शाहीन अफरीदी का डिमोशन, शान मसूद का प्रमोशन, बाबर आजम, रिज़वान का जलवा बरक़रार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पुरुष क्रिकेट टीम के केंद्रीय अनुबंधों की नई सूची का चार महीने की देरी के बाद घोषणा कर दी है. इस सूची में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जिनमें शाहीन अफरीदी का डिमोशन और शान मसूद का प्रमोशन प्रमुख हैं.

पाकिस्तान (Photo Credits: PCB/Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs England National Cricket Team: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से जीतकर इतिहास रच दिया हैं. इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पुरुष क्रिकेट टीम के केंद्रीय अनुबंधों की नई सूची का चार महीने की देरी के बाद घोषणा कर दी है. इस सूची में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जिनमें शाहीन अफरीदी का डिमोशन और शान मसूद का प्रमोशन प्रमुख हैं. हालांकि, शान मसूद का स्थान बरकरार रखना उनके कप्तानी पर निर्भर करता है.पाकिस्तान की टेस्ट टीम को जुलाई 2023 के बाद पहली टेस्ट सीरीज़ जीत दिलाने वाले कप्तान शान मसूद को बी श्रेणी में रखा गया है, लेकिन इस स्थान पर उनका बने रहना कप्तानी के भविष्य से जुड़ा है. यह भी पढ़ें: मोहम्मद आमिर ने रमीज राजा पर साधा निशाना, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को दी पढ़े-लिखे व्यक्ति जैसा व्यवहार करने की सलाह

दरअसल, शान ने कप्तान बनने के बाद लगातार छह मैचों में हार के बाद तीन साल बाद घर में जीत के कारण उनके नेतृत्व को लेकर चर्चाएं जारी हैं. पीसीबी द्वारा सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करना कि उनका अनुबंध उनकी कप्तानी पर निर्भर है, टीम में स्थिरता की संभावना को कमजोर कर सकता है. बाबर आज़म ने उच्चतम श्रेणी (कैटेगरी ए) में अपनी जगह बनाई रखी है, हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में दो टेस्ट मैचों में खराब फॉर्म के चलते वे चयन से बाहर थे. मोहम्मद रिजवान भी ए कैटेगरी में बने रहे, लेकिन शाहीन अफरीदी का स्थान बी कैटेगरी में घटा दिया गया है.

पीसीबी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 2024-25

कैटेगरी A: बाबर आज़म, मोहम्मद रिजवान

कैटेगरी B: नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद

कैटेगरी C: अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हारिस रउफ, नोमान अली, सैम आयूब, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शादाब खान

कैटेगरी D: आमिर जमाल, हसीबुल्लाह, कामरान ग़ुलाम, खुर्शीद शाहज़ाद, मीर हमजा, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद इरफान खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, उस्मान खान

वहीं, फखर जमां को इस साल आठ वर्षों में पहली बार केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया है. उनके फिटनेस को लेकर चिंताएं जताई जा रही हैं, पीसीबी के साथ उनके संबंधों में हाल ही में खटास आई है. उन्होंने बाबर आज़म को बाहर किए जाने पर एक ट्वीट में आलोचना की थी, जिस पर उन्हें स्पष्टीकरण का नोटिस मिला है. पिछले वर्ष पीसीबी ने केंद्रीय अनुबंधों के लिए तीन साल की अनुबंध योजना पर सहमति जताई थी, जिसमें खिलाड़ियों को उनके इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी वेतन वृद्धि मिली थी, साथ ही पीसीबी की आईसीसी से अर्जित आय का एक निश्चित हिस्सा दिया गया. इस वर्ष बोर्ड ने केवल खिलाड़ियों की श्रेणी को संशोधित किया है. ये अनुबंध जुलाई 1, 2024 से प्रभावी माने जाएंगे और अगले 12 महीनों तक मान्य रहेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\