क्रिकेट

SA vs PAK 2nd ODI 2024 Highlights: दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 81 रनों से हराया, कामरान गुलाम रहे जीत के हीरो; यहां देखें मैच का हाइलाइट्स

दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 81 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. अपनी धमाकेदार पारी के लिए कामरान गुलाम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उनकी बल्लेबाजी ने टीम को मैच जीताने में अहम भूमिका निभाई.

SA vs PAK 2nd ODI 2024 Highlights: दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 81 रनों से हराया, कामरान गुलाम रहे जीत के हीरो; यहां देखें मैच का हाइलाइट्स
South Africa vs Pakistan (Photo Credits: @ProteasMenCSA/X) ·

South Africa National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला 19 दिसंबर(गुरुवार) को केप टाउन (Cape Town) के न्यूलैंड्स (Newlands) में खेला गया. दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 81 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. अपनी धमाकेदार पारी के लिए कामरान गुलाम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उनकी बल्लेबाजी ने टीम को मैच जीताने में अहम भूमिका निभाई. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया. यह भी पढ़ें: दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 81 रनों से हराकर 2-0 से बनाई बढ़त, शाहीन अफरीदी ने लगाया विकेटों का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

कप्तान बाबर आजम (73 रन, 95 गेंद) और मोहम्मद रिजवान (80 रन, 82 गेंद) ने शानदार अर्धशतक लगाए और टीम को मजबूत आधार दिया. पारी के अंत में कामरान गुलाम ने केवल 32 गेंदों में 63 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल थे. उनके इस प्रदर्शन ने पाकिस्तान को 329 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया. दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्वेना मफाका सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 9.5 ओवर में 72 रन देकर 4 विकेट झटके. मार्को यानसन ने भी 3 विकेट लिए लेकिन 71 रन लुटा दिए.

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच का हाइलाइट्स

329 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत लड़खड़ाती हुई रही. हालांकि, हेनरिक क्लासेन ने 74 गेंदों में 97 रन की शानदार पारी खेली और टीम को वापसी कराने की कोशिश की. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए. लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। टोनी डी जोरजी (34 रन) और डेविड मिलर (29 रन) ने योगदान दिया, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं था. पाकिस्तान की गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी ने 8 ओवर में 47 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके साथ नसीम शाह ने 3 विकेट और अबरार अहमद ने 2 विकेट झटके.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).