PAK W vs IRE W 3rd T20I 2025 Scorecard: आयरलैंड महिला टीम ने पाकिस्तान के सामने रखा 156 रन का लक्ष्य, ओरला प्रेंडरगैस्ट ने खेला तूफानी पारी, देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

आयरलैंड महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 155 रन बनाए. पहले से ही सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी आयरलैंड ने एक बार फिर मजबूत शुरुआत की और मध्यक्रम की ठोस पारियों की बदौलत पाकिस्तान के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा

पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Ireland Women's National Cricket Team vs Pakistan Women's National Cricket Team Match Scorecard: आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का तीसरा मुकाबला 10 अगस्त(शनिवार) को बेलफ़ास्ट (Belfast) के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब (Civil Service Cricket Club) में खेला जा रहा हैं. जिसमें आयरलैंड महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 155 रन बनाए. पहले से ही सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी आयरलैंड ने एक बार फिर मजबूत शुरुआत की और मध्यक्रम की ठोस पारियों की बदौलत पाकिस्तान के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा. आयरलैंड महिला टीम ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, पाकिस्तान पहले करेगी गेंदबाजी, यहां देखिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

गबी लुईस और ऑर्ला प्रेंडरगास्ट की चमक

आयरलैंड के लिए कप्तान गबी लुईस ने तेज़ शुरुआत देते हुए 22 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल थे. वहीं, टीम की स्टार ऑलराउंडर ऑर्ला प्रेंडरगास्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर नाबाद 64 रन ठोके, जिसमें 8 चौके शामिल थे. उन्होंने पारी को स्थिरता देने और रन गति बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई. विकेटकीपर एमी हंटर ने भी 29 रन की पारी खेली, जबकि अंत में लौरा डेलानी ने केवल 2 गेंदों पर 5 रन जोड़कर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया.

पाकिस्तानी गेंदबाजों का प्रदर्शन

पाकिस्तान की ओर से रमी़न शमीम सबसे किफायती साबित हुईं, जिन्होंने 3 ओवर में केवल 18 रन देकर 1 विकेट लिया. सादिया इक़बाल ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि फातिमा सना और वहीदा अख्तर को भी एक-एक सफलता मिली. हालांकि, पाकिस्तान की गेंदबाजी इस मुकाबले में पूरी तरह प्रभावी नहीं दिखी और आयरलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोकने में नाकाम रही. आयरलैंड महिला टीम ने पाकिस्तान के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा है. पाकिस्तान को यह मैच जीतकर कम से कम सीरीज़ में क्लीन स्वीप से बचना होगा, जबकि आयरलैंड की कोशिश होगी कि सीरीज़ को 3-0 से अपने नाम किया जाए.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Eden Park Pitch Report: ऑकलैंड में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

\