PAK vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: भारी बारिश की वजह से पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का मैच हुआ रद्द
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 11वें मुकाबले में आज ब्रिस्टल (Bristol) के ब्रिस्टल काउंटी मैदान (Bristol County Ground) में पाकिस्तान (Pakistan) बनाम श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच खेले जाने वाला मैच भारी बारिश की वजह से बिना टॉस किए रद्द कर दिया गया है. मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों को क्रमशः एक-एक अंक दिए गए हैं.
PAK vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 11वें मुकाबले में आज ब्रिस्टल (Bristol) के ब्रिस्टल काउंटी मैदान (Bristol County Ground) में पाकिस्तान (Pakistan) बनाम श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच खेले जाने वाला मैच भारी बारिश की वजह से बिना टॉस किए रद्द कर दिया गया है. मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों को क्रमशः एक-एक अंक दिए गए हैं.
बता दें कि अब श्रीलंका के तीन मैचों में तीन अंक हो गए हैं जबकि पाकिस्तान के भी तीन मैचों में तीन ही अंक हैं. 10 टीमों की अंकतालिका में श्रीलंका बेहतर रनरेट के कारण तीसरे और पाकिस्तान चौथे स्थान पर है.
मैच की शुरुआत से पहले ही बारिश आ गई थी जिसके कारण टॉस में देरी हुई. काफी देर बाद बारिश रुकी और अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण किया और खेलने लायक स्थिति न बनता देख मैच रद्द करने का फैसला किया गया.
बता दें कि अब श्रीलंका (Sri Lanka) का अगला मुकाबला जहां 11 जून को बांग्लादेश के साथ है, वहीं पाकिस्तान का मुकाबला एक दिन बाद यानि 12 जून को ऑस्ट्रेलिया के साथ हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2019 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

