PAK vs SA, CWC 2019: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका से जीता टॉस, पहले किया बल्लेबाजी का फैसला

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने रविवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी आईसीसी विश्व कप मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है

लंदन: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने रविवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी आईसीसी विश्व कप मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पाकिस्तान का यह छठा मैच है जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम अपना सातवां मैच खेल रही है. पाकिस्तान को पांच में एक मैच में जीत मिली है जबकि तीन मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 1992 की चैम्पियन टीम का एक मैच रद्द भी हुआ है. तीन अंकों के साथ यह टीम 10 टीमो की तालिका में नौवें स्थान पर है.

दक्षिण अफ्रीका का सफर भी कमोवेश ऐसा ही रहा है. उसे चार मैचों में हार मिली है जबकि एक में जीत। उसका भी एक मैच रद्द हुआ है. उसके खाते में भी तीन अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के मामले में वह पाकिस्तान से आगे है और इसी कारण तालिका में आठवें स्थान पर विराजमान है. यह भी पढ़े: PAK vs SA, CWC 2019: लॉर्डस मैदान पर आज पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी भिड़ंत

टीमें (संभावित) :

पाकिस्तान : सरफराज खान (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमन, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, शादाब खान, इमद वसीम, शाहीन अफरीदी, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर.

दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, एडिन मार्कराम, रासी वैन डेर डुसैन, डेविड मिलर, कागिसो रबाडा, लुंगी नगिदी, इमरान ताहिर,आंदिले फेहुलक्वायो, क्रिस मौरिस.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू