PAK vs ENG ICC Cricket World Cup 2019: पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 349 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सोमवार को ट्रेंट ब्रिज मैदान पर जारी आईसीसी विश्व कप के अपने दूसरे मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड को 349 रनों का लक्ष्य दिया है

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Getty Images)

पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट टीम ने सोमवार को ट्रेंट ब्रिज मैदान पर जारी आईसीसी विश्व कप (ICC World Cup) के अपने दूसरे मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड (England) को 349 रनों का लक्ष्य दिया है. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 348 रन बनाए. उसकी ओर से इमाम उल हक ने 44, फखर जमान ने 36, बाबर आजम ने 63, मोहम्मद हफीज ने 84, कप्तान सरफराज अहमद ने 55 और आसिफ अली ने 14 रनों का योगदान दिया. हसन अली और शादाब खान 10-10 के निजी योग पर नाबाद लौटे.

इंग्लैंड की ओर से मोइन अली ने 10 ओवर में 50 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए. इसके अलावा क्रिस वोक्स और मार्क वुड ने दो-दो सफलता हासिल की.

यह भी पढ़ें:- PAK vs ENG ICC Cricket World Cup 2019: क्रिस वोक्स ने पकड़ा शानदार कैच, इमाम-उल-हक को भेजा पवेलियन, देखें वीडियो

दोनों टीमें अपना दूसरा मैच खेल रही हैं. पाकिस्तान को अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज ने हराया था जबकि इंगलैंड ने टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में दक्षिण अफ्रीका को पराजित किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट