PAK vs ENG ICC Cricket World Cup 2019: क्रिस वोक्स ने पकड़ा शानदार कैच, इमाम-उल-हक को भेजा पवेलियन, देखें वीडियो

आज नॉटिंघम में पाकिस्तान (Pakistan) और इंग्लैंड (England) के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) का छठा मुकाबला खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले गेंदबाजी का न्योता दिया था.

इमाम-उल-हक और क्रिस वोक्स (Photo Credits: Getty Images)

आज नॉटिंघम में पाकिस्तान (Pakistan) और इंग्लैंड (England) के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) का छठा मुकाबला खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले गेंदबाजी का न्योता दिया था. मैच के दौरान इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स (Chris Woakes) ने एक शानदार कैच पकड़ा और इमाम-उल-हक को पवेलियन भेजा. सोशल मीडिया पर हर कोई इसी कैच के बारे में चर्चा कर रहा है.

पहली पारी के 21वें ओवर में क्रिस वोक्स ने ये हैरतअंगेज कैच पकड़ा. उस समय स्पिन गेंदबाज मोइन अली गेंदबाजी कर रहे थे और उनके सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम उल हक थे. इमाम ने ओवर की पहली गेंद को कवर के ऊपर उछाल दिया मगर गेंद सीमा रेखा पार करने में नाकामयाब रही. नतीजन मिड ऑफ पर खड़े क्रिस वोक्स ने दौड़कर एक शानदार कैच पकड़ा. इमाम को 44 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- India vs South Africa ICC Cricket World Cup 2019: भारत को हाराने के लिए जाक कैलिस ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को दी ये सलाह

आपको बता दें कि पाकिस्तान को अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज से करारी शिकस्त मिली थी. वहीं इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को बड़े फांसले से हराया था. अब देखना होगा कि छठे मुकाबले को जीतने में कौन सफल होता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड