PAK vs BAN Test Series 2021: बांग्लादेश टेस्ट के लिए पाकिस्तानी टीम में इमाम-उल-हक की वापसी

मध्यक्रम के बल्लेबाज कामरान गुलाम और ऑफ स्पिनर बिलाल आसिफ भी टीम का हिस्सा हैं. बिलाल ने लेग स्पिनर यासिर शाह की जगह ली है, जो अभी तक घरेलू टी20 टूर्नामेंट में खेलते हुए अंगूठे की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जबकि कामरान पाकिस्तान के वेस्टइंडीज दौरे के दौरान बाहर रहने के बाद टीम में लौट आए हैं.

इमाम-उल-हक (Photo Credits: Twitter)

कराची: पाकिस्तान (Pakistan) ने सोमवार को बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ 26 नवंबर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) के लिए अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक (Imam-ul-Haq) की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है. मौजूदा कायद-ए-आजम ट्रॉफी में सलामी बल्लेबाज को धमाकेदार फॉर्म के कारण वापस बुला लिया गया है. उन्होंने अब तक पांच पारियों में 488 रन बनाए हैं. AUS vs PAK Semi Final, ICC T20 WC 2021: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, फाइनल में बनाई जगह

मध्यक्रम के बल्लेबाज कामरान गुलाम और ऑफ स्पिनर बिलाल आसिफ भी टीम का हिस्सा हैं. बिलाल ने लेग स्पिनर यासिर शाह की जगह ली है, जो अभी तक घरेलू टी20 टूर्नामेंट में खेलते हुए अंगूठे की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जबकि कामरान पाकिस्तान के वेस्टइंडीज दौरे के दौरान बाहर रहने के बाद टीम में लौट आए हैं.

इस बीच, तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और शाहनवाज दहानी को बाहर कर दिया गया है और उन्हें दौरे के टी20ई फेज के बाद पाकिस्तान वापस जाने की अनुमति दी जाएगी.

मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम ने कहा, "बांग्लादेश एक मजबूत पक्ष है, लेकिन हमारे पास मजबूत प्रदर्शन करने के लिए संसाधन, प्रतिभा और अनुभव है. हमें इस रफ्तार को ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में ले जाना है, जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगा."

पहला टेस्ट 26 नवंबर से चटगांव में और दूसरा टेस्ट 4-8 दिसंबर के बीच ढाका में होगा.

पाकिस्तान टीम :

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, अब्दुल्ला शफीक, आबिद अली, अजहर अली, बिलाल आसिफ, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हसन अली, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नौमान अली साजिद खान, सरफराज अहमद, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी और जाहिद महमूद

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स