Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का 12वां मैच पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 27 फरवरी को रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. पाकिस्तान टीम को अपने पिछले मैच में टीम इंडिया के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ वे अपने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद छोड़ दिए. जबकि बांग्लादेश को न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से हराया. अब दोनों टीमें टूर्नामेंट के आखिर मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी . पाकिस्तान की कप्तानी मोहम्मद रिजवान के हाथों में होगी. वहीं नजमुल हुसैन शान्तो करेंगे. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच की उम्मीद है. ऐसे में आइए जानतें हैं इस मैच में बेस्ट ड्रीम11 टीम कैसी होगी.
पिच रिपोर्ट
रावलपिंडी की सतह संतुलित होगी और तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए अच्छी मदद होगी। दोनों टीमें इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगी। इसके अलावा बल्लेबाज एक बार टिक जाने के बाद बड़ी पारी खेल सकतें हैं.
बेस्ट संभावित ड्रीम11 टीम
विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान. इसके अलावा मुश्फिकुर रहीम भी हैं. (किसी एक के साथ भी आप जा सकतें हैं, अपनी चॉइस के अनुसार फिर उस कंडीशन में आप अपनी टीम में ऑल राउंडर अधिक शामिल कर सकेंगे)
बल्लेबाज: बाबर आजम, सऊद शकील, नजमुल शान्तो (तंजीद हसन की जगह एक गेंदबाज अधिक शामिल कर सकतें हैं)
ऑलराउंडर्स: सलमान आगा, फहीम अशरफ, मेहदी हसन मिराज (अपने चॉइस के अनुसार जा सकते हैं)
गेंदबाज: नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, नाहिद राणा
कप्तान और उपकप्तान: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), नसीम शाह (उपकप्तान)
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, बाबर आजम, उस्मान खान, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, फहीम अशरफ, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद
बांग्लादेश: तंज़ीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान













QuickLY