PAK vs BAN 2nd Test 2024 Scorecard: पाकिस्तान की दूसरी पारी 172 रनों पर सिमटी, बांग्लादेश को जीत के लिए 185 रन की जरुरत

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 2 सितंबर को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. बारिश के कारण पहले दिन का खेल नही हो सका था. इस बीच चौथे दिन पाकिस्तान टीम की दूसरी पारी में 172 रनों पर सिमट गई है.

Bangladesh (Photo: @BCBtigers)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 1st Test 2024 Day 4 Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 2 सितंबर को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. बारिश के कारण पहले दिन का खेल नही हो सका था. हालांकि दूसरे और तीसरे दीन के खेल में कोई रुकावट नहीं हुई. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए थे. इस बीच चौथे दिन पाकिस्तान टीम की दूसरी पारी में 172 रनों पर सिमट गई है. पाकिस्तान की ओर से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन आगा सलमान ने 71 गेंदों में 47 रन बनाए. इसके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 43 रन, कप्तान शान मसूद ने 28 रन, अब्दुल्ला शफीक 6 रन, सईम अयूब 20 रन, बाबर आजम 11 रन, सऊद शकील 2 रन, खुर्रम शहजाद 0, अबरार अहमद 2 रन और मोहम्मद अली 0 रन बनाकर आउट हो गए. यह भी पढें: ENG vs SL 2nd Test 2024 Highlights: दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 190 रन से हराया, गस एटकिंसन ने झटके 5 विकेट, देखें चौथे दिन का मैच हाईलाइट

वहीं बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी में हसन महमूद ने 10.4 ओवर में 43 रन देकर 5 विकेट चटकाए. इसके अलावा नाहिद राणा ने 11 ओवर 44 रन देकर 4 विकेट और तस्कीन अहमद को 1 विकेट मिला. फिलहाल बांग्लादेश को जीत के लिए 185 रनों की जरुरत है. यह मैच काफी रोमांचक हो गया है.

पाकिस्तान की दूसरी पारी 172 रनों पर सिमटी

मैच की बात करें तो बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरूआत कुछ खास नहीं रही और सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद सईम अयूब और कप्तान शान मसूद ने पारी को संभालते हुए शतकीय साझेदारी की.

पाकिस्तान की पहली पारी महज 274 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से सईम अयूब ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए. सईम अयूब के अलावा कप्तान शान मसूद 57 रन और आगा सलमान ने 54 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. मेहदी हसन मिराज के अलावा तस्कीन अहमद ने तीन विकेट अपने नाम किए. पाकिस्तान को ये सीरीज बचाने के लिए बांग्लादेश की टीम को जल्द आलआउट करना पड़ेगा.

वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 78.4 ओवरों में 262 रन बनाकर सिमट गई. बांग्लदेश की ओर से लिटन दास ने शतकीय पारी खेली. लिटन दास ने बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा 138 रन बनाए. अपनी इस पारी में लिटन दास ने 228 गेंदों पर चार छक्के और तेरह चौके लगाए. लिटन दास के अलावा मेहदी हसन मिराज ने 78 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने सबसे ज्यादा छह विकेट चटकाए. खुर्रम शहजाद के अलावा मीर हमजा और आगा सलमान ने दो-दो विकेट झटके.

 

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

\