PAK vs BAN 1st Test 2024 Day 3 Scorecard: टी ब्रेक तक बांग्लादेश का स्कोर 199 रन, शादमान इस्लाम ने खेली 93 रनों की पारी

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन आज रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. तीसरे दिन लंच ब्रेक के बाद बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट की नुकशान 154 रन है और दूसरा सेशन जारी है.

Shadman Islam, Mominul Haque (photo: X)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 1st Test Day 3 Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन आज रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. तीसरे दिन टी ब्रेक तक बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट की नुकशान 199 रन है और तीसरा सेशन बाकी है. बांग्लादेश की और से शादमान इस्लाम और मोमिनुल हक ने अर्धशतकीय पारी खेली. मोमिनुल हक ने 76 गेंदों में तेज तरार 50 रन ठोके. वहीं शादमान इस्लाम ने 93 रनों की पारी खेली लेकिन वह अपने शतक से चुक गए. मेहमान टीम की ओर से क्रिस पर फिलहाल मुश्फिकुर रहीम 15 रन बनाकर नाबाद हैं. बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान से अभी भी 249 रन पीछे हैं. वहीं पाकिस्तान की और से खुर्रम शहजाद ने दो विकेट चटकाए हैं. और नसीम शाह को एक विकेट मिला है. फिलहाल पाकिस्तान को पांचवें विकेट की तलाश है. यह भी पढ़ें: Mominul Haque Lead BAN Against PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मोमिनुल हक की शानदार बैटिंग, मजबूत स्थिति में पहुंचा बांग्लादेश

मैच की बात करें तो पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी करते हुए पहली पारी में 6 विकेट खोकर 448 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी. पहली पारी में पाकिस्तान की और से सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान ने शतकीय पारी खेली. सऊद शकील ने 141 रन बनाए और मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 171 रन बनाए. इसके अलावा सैम अयूब ने 56 रनों की पारी खेली. अब्दुल्ला शफीक 2 रन, कप्तान शान मसूद 6 रन, आगा सलमान 19 रन बनाए. वहीं बाबर आजम बिना खाता खोले आउट हो गए. पहली पारी में बांग्लादेश की ओर से शोरफुल इस्लाम और हसन महमूद ने दो-दो विकेट चटकाए. इसके अलावा स्पिनर मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन को 1-1 विकेट मिले.

फिलहाल पाकिस्तान एक मजबूत स्थिति में हैं. लेकिन मैच पर पकड़ बनाने के लिए पाकिस्तानी गेंदबाजों को तीसरे दिन अच्छी गेंदबाजी करनी होगा. वहीं बांग्लादेश ने पहले पारी में बल्लेबाजी करते हुए मिली-जुली शुरुआत की है. मेहमान टीम ने 4 विकेट खोकर 199 के ऊपर रन बना लिया हैं.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट मैच का स्कोरकार्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पहली पारी: 448/6 (सईम अयूब 56, सऊद शकील 141, मोहम्मद रिजवान 171*)

पहली पारी में बांग्लादेश की गेंदबाजी: शोरफुल इस्लाम 2-67, हसन महमूद 2-70, मेहदी हसन मिराज 1-80, शाकिब अल हसन 1-100)

पहली पारी में बांग्लादेश की बल्लेबाजी: खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश का स्कोर 199/4 (शादमान इस्लाम 93 रन, मोमिनुल हक 50 रन, जाकिर हसन 12 रन, कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो 16 रन, मुश्फिकुर रहीम 15)

पहली पारी में पाकिस्तान की गेंदबाजी: ( खुर्रम शहजाद 2-31, नसीम शाह 1-30, मोहम्मद अली 1-24)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

\