क्रिकेट

PAK vs AUS, ICC Cricket World Cup 2019: पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का फैसला

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 17वें मुकाबले में आज पाकिस्तान (Pakistan) का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया (Australia) के साथ है. यह मैच काउंटी ग्राउंड, टॉन्टन में खेला जायेगा.

PAK vs AUS, ICC Cricket World Cup 2019: पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का फैसला
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (Photo Credits: File Photo)

PAK vs AUS, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 17वें मुकाबले में आज पाकिस्तान (Pakistan) का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया (Australia) के साथ है. यह मैच काउंटी ग्राउंड, टॉन्टन में खेला जायेगा. पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार 3 बजे किया जाएगा.

बता दें कि पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में अबतक एक जीत, एक हार और एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने की वजह से आठवें नंबर पर है, वहीं ऑस्ट्रेलिया (Australia) अपनी तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चौथे नंबर पर काबिज है.

यह भी पढ़ें- Pakistan vs Australia, ICC Cricket World Cup 2019 Weather and Pitch Report: देखें आज पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम और पिच का हाल

संभावित टीमें इस प्रकार है-

पाकिस्तान: इमाम उल हक़, फखर जमान, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद, आसिफ अली, शादाब खान, हसन अली, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर.

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा/शॉन मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी, नाथन कुल्टर-नाइल, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, एडम जाम्पा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2019 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).