PAK vs AUS, ICC Cricket World Cup 2019: डेविड वॉर्नर के शतक के बाद मोहम्मद आमिर ने मचाया तूफान, पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 307 रनों पर हुई ऑल आउट

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 17वें मुकाबले में आज काउंटी ग्राउंड, टॉन्टन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) के शानदार शतक के बदौलत पाकिस्तान (Pakistan) के सामने 49 ओवरों में पूरा विकेट खोते हुए 308 रनों का लक्ष्य रखा है.

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम (Photo Credits: Getty Images)

PAK vs AUS, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 17वें मुकाबले में आज काउंटी ग्राउंड, टॉन्टन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) के शानदार शतक के बदौलत पाकिस्तान (Pakistan) के सामने 49 ओवरों में पूरा विकेट खोते हुए 308 रनों का लक्ष्य रखा है.

बता दें कि आज वॉर्नर ने पारी की शुरुआत करते हुए 111 गेदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 107 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. डेविड वॉर्नर के अलावा आज ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान आरोन फिंच ने 82, स्टीव स्मिथ ने 10, ग्लेन मैक्सवेल 20, शॉन मार्श ने 23, उस्मान ख्वाजा ने 18, एलेक्स कैरी ने 20, नाथन कुल्टर-नाइल ने 02, पैट कमिंस ने 02, मिचेल स्टार्क ने 03 और  केन रिचर्डसन ने नाबाद 01 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- PAK vs AUS, ICC Cricket World Cup 2019: डेविड वॉर्नर ने जड़ा अपने क्रिकेट करियर का 15वां शतक, देखें ऑस्ट्रेलिया का स्कोर

पाकिस्तान के लिए आज तेज गेदबाजों खासकर मोहम्मद आमिर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 10 ओवरों के स्पेल में मात्र 30 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक पांच विकेट लिए. आमिर के अलावा शाहीन शाह अफरीदी ने 2, वहाब रियाज, हसन अली और मोहम्मद हफीज ने एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट