PAK vs AUS, CWC 2019: डेविड वॉर्नर को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

डेविड वॉर्नर (David Warner) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 111 गेदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 107 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. डेविड वॉर्नर की यह वनडे क्रिकेट में 15वीं शतकीय पारी थी.

डेविड वॉर्नर (Photo Credits: Getty Images)

PAK vs AUS, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 17वें मुकाबले में आज काउंटी ग्राउंड, टॉन्टन में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने पाकिस्तान (Pakistan) को 45.4 ओवर में 266 रन पर ऑल आउट करते हुए 41 रनों से इस टूर्नामेट की अपनी तीसरी सफलता हासिल कर ली है. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में अहम योगदान देने वाले सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है.

बात दें कि आज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 111 गेदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 107 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. डेविड वॉर्नर की यह वनडे क्रिकेट में 15वीं शतकीय पारी थी.

यह भी पढ़ें- PAK vs AUS, ICC Cricket World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को दी 41 रनों से मात

इससे पहले आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई (Australia) टीम ने 49 ओवरों में अपना पूरा विकेट खोते हुए पाकिस्तान (Pakistan) के सामने 308 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 45.4 ओवर में 266 रन पर ही ऑल आउट हो गई. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने पारी की शुरुआत करते हुए 53 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

इमाम उल हक के अलावा फखर जमान ने 0, बाबर आजम ने 30, मोहम्मद हफीज ने 46, शोएब मलिक ने 0, आसिफ अली ने 05, हसन अली ने 32, कप्तान सरफराज अहमद ने 40, वहाब रियाज ने 45, मोहम्मद आमिर ने 0, शाहीन शाह अफरीदी ने नाबाद 01 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- PAK vs AUS, ICC Cricket World Cup 2019: डेविड वॉर्नर के शतक के बाद मोहम्मद आमिर ने मचाया तूफान, पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 307 रनों पर हुई ऑल आउट

ऑस्ट्रेलिया के लिए आज पैट कमिंस ने अपने 10 ओवरों के स्पेल में 33 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट लिए. कमिंस के अलावा केन रिचर्डसन और मिचेल स्टार्क ने क्रमशः दो-दो और नाथन कुल्टर-नाइल, आरोन फिंच ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए. वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने सरफराज अहमद को रन आउट किया.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: नेशनल स्टेडियम कराची में आज खेले जाने वाले मुकाबले में बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Preview: कराची में आज लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स