PAK vs AUS, ICC Cricket World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को दी 41 रनों से मात
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 17वें मुकाबले में आज काउंटी ग्राउंड, टॉन्टन में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने पाकिस्तान (Pakistan) को 45.4 ओवर में 266 रन पर ऑल आउट करते हुए 41 रनों से इस टूर्नामेट की अपनी तीसरी सफलता प्राप्त कर ली है.
PAK vs AUS, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 17वें मुकाबले में आज काउंटी ग्राउंड, टॉन्टन में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने पाकिस्तान (Pakistan) को 45.4 ओवर में 266 रन पर ऑल आउट करते हुए 41 रनों से इस टूर्नामेट की अपनी तीसरी सफलता प्राप्त कर ली है. ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला अब 15 जून को श्रीलंका के साथ है, वहीं पाकिस्तान का अगला मुकाबला 16 जून को भारत के साथ है.
बता दें कि आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई (Australia) टीम ने 49 ओवरों में अपना पूरा विकेट खोते हुए पाकिस्तान (Pakistan) के सामने 308 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 45.4 ओवर में 266 रन पर ही ऑल आउट हो गई. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने पारी की शुरुआत करते हुए 53 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.
इमाम उल हक के अलावा फखर जमान ने 0, बाबर आजम ने 30, मोहम्मद हफीज ने 46, शोएब मलिक ने 0, आसिफ अली ने 05, हसन अली ने 32, कप्तान सरफराज अहमद ने 40, वहाब रियाज ने 45, मोहम्मद आमिर ने 0, शाहीन शाह अफरीदी ने नाबाद 01 रन बनाए.
ऑस्ट्रेलिया के लिए आज पैट कमिंस ने अपने 10 ओवरों के स्पेल में 33 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट लिए. कमिंस के अलावा केन रिचर्डसन और मिचेल स्टार्क ने क्रमशः दो-दो और नाथन कुल्टर-नाइल, आरोन फिंच ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए. वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने सरफराज अहमद को रन आउट किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2019 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

