Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 1st ODI Match Dream 11 Prediction: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (PAK vs AUS) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 30 मई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के लिए अपने कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया है, जबकि मिचेल मार्श चोट के कारण बाहर हो गए हैं. ऐसे में जोश इंगलिस टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम और नसीम शाह की वापसी हुई है. पाकिस्तान हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज हारकर आ रहा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पिछली वनडे सीरीज में भारत को हराया था. ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें: PAK vs AUS, 1st ODI Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया युवा खिलाड़ियों के दम पर जीत दर्ज करने की कोशिश करेगा. ऐसे में Dream11 फैंटेसी टीम बनाने वाले फैंस के लिए यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है.
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पिच रिपोर्ट (PAK vs AUS Pitch Report)
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट खेल सकते हैं. हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने की संभावना रहती है. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना यहां अपेक्षाकृत आसान माना जाता है. ऐसे में एक हाईस्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया ड्रीम11 टीम सुझाव (PAK vs AUS Dream11 Team Prediction)
विकेटकीपर: जोश इंगलिस, एलेक्स कैरी
बल्लेबाज: बाबर आजम, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट, साहिबजादा फरहान
ऑलराउंडर: कैमरून ग्रीन, सलमान अली आगा
गेंदबाज: शाहीन अफरीदी, एडम जम्पा, अबरार अहमद
कप्तान (Captain): बाबर आजम
उपकप्तान (Vice Captain): जोश इंगलिस
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट पिक्स (PAK vs AUS Top Fantasy Picks)
बाबर आजम की वापसी पाकिस्तान के लिए बड़ी खबर है और वह इस मुकाबले में बड़ा स्कोर बना सकते हैं. जोश इंगलिस शानदार फॉर्म में हैं और कप्तान के तौर पर टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे. कैमरून ग्रीन बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकते हैं. गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी नई गेंद से विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं. वहीं एडम जम्पा और अबरार अहमद मध्य ओवरों में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs AUS 1st ODI Match Playing Prediction)
पाकिस्तान: शामिल हुसैन, साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, बाबर आजम, सलमान अली आगा, शादाब खान, गाजी घोरी (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह, हारिस रऊफ और अबरार अहमद.
ऑस्ट्रेलिया: जोश इंगलिस (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, कूपर कोनोली, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन एलिस, एडम जम्पा, राइली मेरेडिथ और बिली स्टेनलेक.
नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY