क्रिकेट

पाकिस्तान टीम का ये खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से विश्व कप के लिये सलाह लेना चाहता

इस 31 वर्षीय बल्लेबाज ने पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और पिछले महीने दुबई में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने के बाद वह विश्व कप के लिये राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे.

पाकिस्तान टीम का ये खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से विश्व कप के लिये सलाह लेना चाहता
सचिन तेंदुलकर (Photo Credit-PTI)

लाहौर: पाकिस्तान की विश्व कप टीम में चुने गये सलामी बल्लेबाज आबिद अली इस प्रतियोगिता से पहले सचिन तेंदुलकर से सलाह लेना चाहते हैं और उन्होंने कहा कि वह इस भारतीय दिग्गज को गले लगाना चाहते हैं. इस 31 वर्षीय बल्लेबाज ने पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और पिछले महीने दुबई में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने के बाद वह विश्व कप के लिये राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे. आबिद ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरी सचिन तेंदुलकर से मिलने की दिली इच्छा है। निश्चित तौर पर मैं उन्हें गले लगाना चाहूंगा और मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से सभी महान खिलाड़ी युवाओं से मिलते हैं, वह मुझे निराश नहीं करेंगे. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि अगर मैं सचिन से क्रिकेट पर कोई सलाह लेना चाहूंगा तो वह सकारात्मक जवाब देंगे.’’ आबिद ने कहा कि अपने आदर्श खिलाड़ी तेंदुलकर से मुलाकात उनके लिये यादगार होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2019 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).