Oman vs USA ICC Men's CWC League 2 2025 Live Scorecard: आज ओमान और अमेरिका के बीच खेला जा रहा है मुकाबला, यहां एक क्लिक पर देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 54वां मैच आज यानी 18 फरवरी को ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अल अमरात के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में खेला जा रहा है.

Oman Cricket Team (Photo Credit: X/@ICC)

Oman National Cricket Team vs United States National Cricket Team ICC Men's Cricket World Cup League 2 2023-2027: आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 54वां मैच आज यानी 18 फरवरी को ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अल अमरात के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में खेला जा रहा है. इस मैच में ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. ओमान की कमान जतिंदर सिंह के हाथों में है. इसके अलावा आमिर कलीम, हम्माद मिर्ज़ा सहित कई अनुभवी खिलाड़ी है. जबकि मोनंक पटेल की अमेरिका की अगुवाई करेंगे. एंड्रीस गौस, आरोन जोन्स और हरमीत सिंह टीम का हिस्सा है. सौरभ नेत्रवलकर इस मैच में नहीं खेल रहे हैं.

यहां पर क्लिक कर ओमान और अमेरिका के बीच वनडे मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखें

ओमान ने अब तक टूर्नामेंट में कुल 15 मैचों खेले हैं. जिसमें 8 जीत, 5 में हार और 2 मैच बेनतीजा रहा है. आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग में 18 अंक के साथ अंक तालिका में ओमान दूसरे स्थान पर है. दूसरी ओर,अमेरिका ने अब तक 15 मैचों में 10 जीत के साथ पहले स्थान पर है. अमेरिका ने पिछले तीन मैचों में 2 में जीत दर्ज की है. जबकि ओमान ने पिछले चारों मैच में जीत दर्ज की है.

ओमान और अमेरिका के बीच पिछले मैच एक तरफा हो गया था. जिसमें ओमान ने अमेरिका को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. इस मैच में अमेरिका पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.1 ओवर में 151 रन पर सिमट गई थी. जवाब में ओमान ने 45.5 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच को जीत लिया. हालांकि आज के मैच में काटें की टक्कर देखने को मिल सकती हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

ओमान (प्लेइंग इलेवन): आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, हाशिर दफेदार, जितेन रामानंदी, शकील अहमद, जय ओडेद्रा, सिद्धार्थ बुक्कापट्टनम, समय श्रीवास्तव

संयुक्त राज्य अमेरिका (प्लेइंग इलेवन): स्मिट पटेल (डब्ल्यू), एंड्रीज़ गौस, मोनांक पटेल (सी), सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, आरोन जोन्स, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्टुश केनजिगे, यासिर मोहम्मद

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से दी शिकस्त, मिशेल मार्श ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें AUS बनाम OMN मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने मचाई तबाही, ओमान को महज 104 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\