क्रिकेट

NZ W vs AUS W 3rd ODI 2024 Live Streaming: तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 23 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेलिंगटन (Wellington) के बेसिन रिजर्व स्टेडियम (Basin Reserve Stadium) में भारतीय समयानुसार देर रात साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा.

NZ W vs AUS W 3rd ODI 2024 Live Streaming: तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त
NZ W vs AUS W (Photo: @WHITE_FERNS)

New Zealand Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team 3rd ODI 2024 Live Streaming: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 23 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेलिंगटन (Wellington) के बेसिन रिजर्व स्टेडियम (Basin Reserve Stadium) में भारतीय समयानुसार देर रात साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा. यह वनडे सीरीज आईसीसी चैम्पियनशिप मैच के अंतर्गत खेला जाएगा. सीरीज का पहला वनडे मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. जबकि दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराया. अब तीसरे मैच में मेहमान टीम की नजरें न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी. दूसरी ओर, मेजबान टीम दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: IND W vs BAN W U19 T20I Asia Cup Final Scorecard: अंडर-19 महिला एशिया कप में भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर खिताब पर किया कब्जा, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच तीसरा वनडे कब खेला जाएगा?

न्यूजीलैंड महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 23 दिसंबर सोमवार को भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

न्यूजीलैंड महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कहां देखें?

बता दें की भारत में टीवी पर न्यूजीलैंड महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच वनडे सीरीज़ का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से तीसरे वनडे मुकाबला का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड 

न्यूजीलैंड वनडे टीम: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, लॉरेन डाउन, इसाबेला गेज (विकेट-कीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, बेला जेम्स (विकेट-कीपर), फ्रैन जोनास, जेस केर, मेली केर, रोज़मेरी मैयर, मौली पेनफोल्ड

ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे टीम: एलिसा हीली (कप्तान/विकेट-कीपर), ताहलिया मैकग्राथ (उप-कप्तान), डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गर्थ, हीथर ग्राहम, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी (विकेट-कीपर), एलिस पेरी, मेगन शुट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2024 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).