NZ vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की शर्मनाक हार के बाद ट्विटर पर ऐसे आ रहे हैं रिएक्शन

श्रीलंकाई टीम की इस शर्मनाक हार के बाद ट्विटर पर टीम की काफी आलोचना हुई और जमकर निशाना साधा गया. जो इस प्रकार है-

श्रीलंका क्रिकेट टीम (Photo Credits: Getty Images)

NZ vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के तीसरे मुकाबले में आज कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स (Sofia Gardens) मैदान में न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम ने श्रीलंका (Sri Lanka) को 10 विकेट से मात देते हुए अपने वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आगाज शानदार तरीके से किया है. टीम के लिए दोनों नाबाद ओपनर बल्लेबाजों मार्टिन गुप्टिल और कोनिल मनुरो ने क्रमशः 73 और 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मात्र 16.1 ओवर में ही जीत दिला दी. श्रीलंकाई टीम की इस शर्मनाक हार के बाद ट्विटर पर टीम की काफी आलोचना हुई और जमकर निशाना साधा गया. जो इस प्रकार है-

श्रीलंका की टीम को अपने प्रदर्शन से काफी निराश होना चाहिए. हालांकि सवाल यह उठता है कि उन्हें यहां से उठाएगा कौन?

वर्ल्ड कप में एक और एकतरफा मुकाबला देखने को मिला. न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 33.5 ओवर श्रेष रहते करारी शिकस्त दी. इस साल के वर्ल्ड कप की शुरुआत काफी फीकी रही है.

ऐसा लग रहा है कि एशियन टीम इस टूर्नामेंट को जीत नहीं सकती हैं. अब देखना है कि इंडिया का प्रदर्शन किस तरह का रहेगा.

न्यूजीलैंड vs श्रीलंका की जगह मैं न्यूजीलैंड vs नीदरलैंड्स का मैच देखना पसंद करूंगा. आखिर क्यों ऐसी टीमें विश्व कप खेलती रहती है? फॉर्मेट को छोटा करके 4-6 कर देना चाहिए. हमेशा एसोसिएट टीमें ही बाहर क्यों रहे?

न्यूजीलैंड ने मैच में एक भी कदम गलत नहीं रखा, श्रीलंका का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. टूर्नामेंट की शुरुआत तीन एकतरफा मुकाबलों से हुई है. कुछ नजदीकी मुकाबलों की जरूरत है.

दूसरा लगातार मुकाबला जहां पूरे मैच को मिलाकर भी 50 ओवर देखने को नहीं मिले.

बता दें कि आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने कप्तान दिमुथ करुणारत्ने की सुझबुझ भरी पारी के बदौलत न्यूजीलैंड (New Zealand) के सामने 137 रन का लक्ष्य रखने में कामयाब हो पाई थी. करुणारत्ने ने नाबाद रहते हुए 84 गेदों की अपनी पारी में चार चौके की मदद से 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. कप्तान के अलावा लाहिरू थिरिमाने ने 04, कुशल परेरा ने 29, कुशल मेंडिस ने 04, धनंजय डी सिल्वा ने 04, एंजेलो मैथ्यूज ने 0, जीवन मेंडिस ने 01, थिसारा परेरा ने 27, इसुरु उदाना ने 0, सुरंगा लकमल ने 07 और लसिथ मलिंगा ने 01 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- NZ vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दस विकेट से दी मात, गुप्टिल और मनुरो ने लगाया नाबाद अर्धशतक

न्यूजीलैंड (New Zealand) के लिए आज हेनरी निकोलस और लॉकी फग्र्यूसन ने क्रमशः तीन-तीन विकेट लिए, वहीं ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, जिम्मी नीशाम और मिशेल सैंटनर ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड