NZ vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: जीत से गदगद कीवी कप्तान केन विलियम्सन ने कहा- जल्दी विकेट मिलने से काम आसान हो गया

आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले मैच में शनिवार को श्रीलंका (Sri Lanka) को 10 विकेट से मात देने के बाद न्यूजीलैंड (New Zealand) के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) ने कहा कि शुरुआत में मिले विकेटों के कारण वह श्रीलंका को 136 के कुल स्कोर पर रोकने में कामयाब रहे.

केन विलियम्सन (Photo Credit: Getty Images)

NZ vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले मैच में शनिवार को श्रीलंका (Sri Lanka) को 10 विकेट से मात देने के बाद न्यूजीलैंड (New Zealand) के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) ने कहा कि शुरुआत में मिले विकेटों के कारण वह श्रीलंका को 136 के कुल स्कोर पर रोकने में कामयाब रहे. विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और श्रीलंका को 29.2 ओवरों में 136 रनों पर ऑल आउट कर दिया था. इस आसान से लक्ष्य को कीवी टीम ने 16.1 ओवरों में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया.

मैच के बाद विलियम्सन ने कहा, "यह शानदार शुरुआत है. इस विकेट पर टॉस जीतना और शुरुआती विकेट लेना जरूरी था. हमारे गेंदबाजों ने उन्हें 30 ओवरों तक रोकने के लिए अच्छा काम किया. मुझे नहीं लगता कि पिच में कोई परेशानी थी. दोनों पारियों में नई गेंद से आप मूवमेंट की अपेक्षा नहीं कर सकते." विलियम्सन ने कहा कि इंग्लैंड में उन्हें अलग-अलग तरह की विकेटों की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- NZ vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मैच के दौरान बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड्स, डालिए एक नजर

विलियम्सन ने कहा, "अभ्यास मैचों में हमने सभी तरह के आक्रमण और विकेट देख लिए हैं. इस तरह की विकेट पर संतुलित आक्रमण होना अहम है. हमने गेंदबाजों से ज्यादा बात नहीं की है." वहीं श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने कहा कि साझेदारियों की कमी से श्रीलंकाई टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है.

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि 136 इन स्थितियों में काफी था. मैंने और कुशल ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन हम नियमित अंतराल पर विकेट खोते रहे. हमें साझेदारियों की जरूरत थी. सुबह गेंद थोड़ी बहुत स्विंग हो रही थी और उनके पास बढ़त थी. उनके पास अच्छे गेंदबाज भी हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े