क्रिकेट

NZ vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: श्रीलंका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए मैट हेनरी को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

न्यूजीलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Matthew James Henry) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है.

NZ vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: श्रीलंका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए मैट हेनरी को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड
मैट हेनरी (Photo Credits: Getty Images)

NZ vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के तीसरे मुकाबले में आज कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स (Sofia Gardens) मैदान में न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम ने श्रीलंका (Sri Lanka) को 10 विकेट से मात देते हुए अपने वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आगाज शानदार तरीके से किया है. न्यूजीलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Matthew James Henry) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है.

आज हेनरी ने न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के दौरान अपने सात ओवर की गेंदबाजी में मात्र 29 रन खर्च करते हुए श्रीलंका के तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया. हेनरी के इस लिस्ट में लाहिरू थिरिमाने, कुशल परेरा और कुशल मेंडिस का विकेट शामिल है.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप में घर से प्रिंटेड टिकट ला सकते हैं दर्शक

बता दें कि आज न्यूजीलैंड के लिए दोनों नाबाद ओपनर बल्लेबाजों मार्टिन गुप्टिल और कोनिल मनुरो ने क्रमशः 73 और 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मात्र 16.1 ओवर में ही जीत दिला दी. श्रीलंकाई टीम के गेदबाजों के हाथ आज कोई सफलता नहीं लगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2019 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).