NZ vs SL 2nd ODI, Hamilton Pitch Report And Stats: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे, यहां जानें सेडन पार्क के आंकड़े; पिच रिपोर्ट, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 8 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैमिल्टन (Hamilton) के सेडॉन पार्क (Seddon Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 9 विकेट से हरा दिया.

NZ vs SL (Photo: @ESPNcricinfo/@OfficialSLC)

New Zealand National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 2nd ODI 2025: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 8 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैमिल्टन (Hamilton) के सेडॉन पार्क (Seddon Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 9 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 178 रनों पर सिमट गई. जवाब में कीवी टीम ने 1 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. अब के दूसरे वनडे को जीतकर न्यूजीलैंड की नजरें सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी. दूसरी ओर, श्रीलंका की दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: SA T20 2025 Full Schedule: 9 जनवरी से शुरू होगी साउथ अफ्रीका टी20 लीग, यहां देखें पूरा कार्यक्रम, समय समेत पूरी जानकारी

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम वनडे में 106 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. न्यूजीलैंड ने 106 में से 53 वनडे मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि श्रीलंका को 43 मैचों में जीत मिली है. इसे इतना पता चलता है न्यूजीलैंड की टीम ज्यादा मजबूत है. न्यूजीलैंड को अपने घर में खेलने का एडवांटेज भी मिल सकता है.

सेडन पार्क, हैमिल्टन - पिच रिपोर्ट

सेडन पार्क,की सतह आमतौर पर एक बैटिंग ट्रैक माना जाता है. लेकिन शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी और स्विंग देखने को मिलेगा। जिससे तेज गेंदबाजों को बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलता है. हालांकि, अगर बल्लेबाज नई गेंद के खतरे से सफलतापूर्वक निपटने में सफल हो जाते है, तो वह रन बना सकतें हैं. लेकिन स्पिनरों को सतह से ज्यादा मदद नहीं मिलेगी. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं.

सेडन पार्क में टी20 मैच के आंकड़े

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेडन पार्क पर अब तक कुल 57 वनडे मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 23 बार जीत हासिल की है, जबकि दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 30 बार जीत हासिल की है. इसके अलावा 4 मैच बेनतीजा या टाई रहे हैं.

सेडन पार्क पर पहली पारी का औसत स्कोर: 230

सेडन पार्क पर दूसरी पारी का औसत स्कोर: 202

सेडन पार्क पर सर्वोच्च टीम स्कोर वेस्टइंडीज ने बनाया है. वेस्टइंडीज ने 2013-14 दौरे पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 363 रन बनाए थे. इसके अलावा इस मैदान पर सबसे काम स्कोर टीम इंडिया ने बनाया है. साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया 92 रनों पर सिमट गई थी.

सेडन पार्क पर सबसे ज्यादा रन और विकेट किसके नाम है?

सेडन पार्क पर न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. रॉस टेलर ने 21 वनडे मैचों की 19 पारियों में 886 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक और 4 शतक शामिल हैं. इस मैदान पर टेलर का औसत 55.37 का है. इसके अलावा सेडन पार्क पर सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ट्रेंट बौल्ट के नाम है. ट्रेंट बौल्ट ने 8 मैचों में कुल 18 विकेट चटकाए हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड

न्यूजीलैंड टीम: मिशेल हे (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर (कप्तान), विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, विलियम ओ'रूर्के, टॉम लाथम, माइकल ब्रेसवेल

श्रीलंका टीम :कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, चामिंडु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, ईशान मलिंगा, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, जेफरी वांडरसे, नुवानीदु फर्नांडो, निशान मदुश्का, डुनिथ वेलालेज, मोहम्मद शिराज, महीश थीक्षाना

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, डेवोन कॉनवे ने खेली धमाकेदार पारी ; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\