NZ vs PAK, CWC 2019: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हौसला अफजाई के लिए ओपन बस में देश का झंडा लहराते हुए एजबेस्टन पहुंचे फैंस, दिल जीत लेगा यह वीडियो

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 33वें मुकाबले में आज बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान टीम की हौसला अफजाई करने के लिए पाकिस्तानी फैंस एक ओपन बस में पाकिस्तान का झंडा लहराते और हवा में हरे कलर का धुंआ छोड़ते हुए जाते दिखे. इस वीडियो को क्रिकेट वर्ल्ड कप की आधिकारिक साइट पर भी अपलोड किया गया है.

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के फैंस (Photo Credits: Twitter)

NZ vs PAK, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 33वें मुकाबले में आज बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (Edgbaston Cricket Ground) में पाकिस्तान (Pakistan) का मुकाबला न्यूजीलैंड (New Zealand) के साथ है. पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के इस मैच को देखने के लिए पाकिस्तानी फैंस एक ओपन बस में पाकिस्तान का झंडा लहराते और हवा में हरे कलर का धुंआ छोड़ते हुए जाते दिख रहे हैं. इस वीडियो को क्रिकेट वर्ल्ड कप (Cricket World Cup) की आधिकारिक साइट पर भी अपलोड किया गया है.

बता दें कि आज आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का 33वां मुकाबला है. यह मुकाबला पाकिस्तानी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. पाकिस्तानी टीम अब तक खेले गए अपने 6 मुकाबलों में 2 जीत, 3 हार और 1 मैच रद्द होनी की वजह से 5 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान काबिज है.

यह भी पढ़ें- NZ vs PAK, ICC Cricket World Cup 2019: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच के टॉस में होगी देरी, बारिश की वजह से आउट फील्ड गीली

वहीं आज के मैच में उसकी विपक्षीय टीम न्यूजीलैंड 6 मैचों में 5 जीत और 1 मैच रद्द होने की वजह से 11 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. बता दें कि कीवी टीम अगर आज का मुकाबला जीत जाती है तो वह 13 अंकों के साथ सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Video Highlights: पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का वीडियो हाईलाइट्स

\