क्रिकेट

NZ vs PAK 3rd T20 2025, Auckland Pitch Report And Stats: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टी20, जानें ईडन पार्क स्टेडियम के आंकड़े; पिच रिपोर्ट, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 21 मार्च को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. पांच मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने 2-0 से बढ़त हासिल की.

NZ vs PAK 3rd T20 2025, Auckland Pitch Report And Stats: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टी20, जानें ईडन पार्क स्टेडियम के आंकड़े; पिच रिपोर्ट, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी
न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 3rd T20 2025: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 21 मार्च को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. पांच मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने 2-0 से बढ़त हासिल की. पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को नौ विकेट से हरा दिया. जबकि दूसरे टी20 में 5 विकेट से मेहमान टीम को हराया. अब तीसरे टी20 में कीवी टीम की नजरें पाकिस्तान को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. वहीं पाकिस्तान के लिए यह मैच करो या मरो का होगा. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: NZ W vs AUS W 1st T20 2025 Live Streaming: पहले टी20 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

ईडन पार्क, ऑकलैंड- पिच रिपोर्ट

ईडन पार्क अपनी सपाट पिच और छोटी बाउंड्री के लिए जाना जाता है. जो इसे उच्च स्कोरिंग मैदान बनाता है. खेल आगे बढ़ने पर स्पिनरों को कुछ सहायता मिल सकती है. लेकिन बल्लेबाजों को असली उछाल और गति का आनंद मिलेगा. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है..

.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम टी20 में 46 बार भिड़ी हैं. जिसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. पाकिस्तान ने 46 में से 24 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि न्यूजीलैंड को 21 मैचों में जीत नसीब हुई है. इससे इतना पता चलता है की पाकिस्तान की टीम ज्यादा मजबूत हैं. लेकिन कीवी टीम को अपने घर में खेलने का एडवांटेज मिल सकता है. हालांकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर देती है. लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा.

यूनिवर्सिटी ओवल स्टेडियम में टी20 मैच के आंकड़े

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडन पार्क पर अब तक कुल 31 टी20 मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 14 बार जीत हासिल की है, जबकि दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 12 बार जीत हासिल की है.

ईडन पार्क पर पहली पारी का औसत स्कोर: 161

ईडन पार्क पर दूसरी पारी का औसत स्कोर: 146

ईडन पार्क पर सर्वोच्च टीम स्कोर ऑस्ट्रेलिया ने बनाया है. ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 245 रन बनाए थे. इसके अलावा इस मैदान पर सबसे काम स्कोर बांग्लादेश ने बनाया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश 76 रन पर सिमट गई थी.

ईडन पार्क पर सबसे ज्यादा रन और विकेट किसके नाम है?

ईडन पार्क पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. मार्टिन गुप्टिल ने 17 टी20 मैच में 626 रन बनाए हैं. जिसमें एक शतक शामिल हैं. इस मैदान पर मार्टिन गुप्टिल का औसत 39.12 का है. इसके अलावा ईडन पार्क पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के टिमोथी ग्रांट साउथी के नाम है. टीम साउथी ने 16 टी20 मैचों में 20.69 की औसत से 23 विकेट चटकाए हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड

न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), टिम रॉबिन्सन, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, बेन सियर्स, काइल जैमीसन, विलियम ओ'रूर्के, मिशेल हे

पाकिस्तान टीम: उस्मान खान (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), ओमैर यूसुफ, अब्दुल समद, मोहम्मद हारिस, खुशदिल शाह, इरफान खान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, हसन नवाज, जहांदाद खान

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2025 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).