Nicholas Pooran New Record: निकोलस पूरन ने आईपीएल में पुरे किए 2000 रन, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी

लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने इंडियन प्रीमियर लीग में 2,000 रन पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं. पूरन ने यह उपलब्धि कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान हासिल की. ​​इस मैच में पूरन ने 36 गेंदों में सात चौकों और आठ छक्कों की मदद से 87* रन बनाकर अपनी विस्फोटक पारी खेली.

निकोलस पूरन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Nicholas Pooran New Record: लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने इंडियन प्रीमियर लीग में 2,000 रन पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं. पूरन ने यह उपलब्धि कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान हासिल की. ​​इस मैच में पूरन ने 36 गेंदों में सात चौकों और आठ छक्कों की मदद से 87* रन बनाकर अपनी विस्फोटक पारी खेली. पूरन की यह पारी लखनऊ को एक बड़े स्कोर तक ले गई. उनकी पारी का सबसे खास पल 18वें ओवर में ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की गेंदबाजी के दौरान आया. जिसमें उन्होंने दो छक्के और तीन चौके लगाए. इस दौरान पूरन ने अपनी इस पारी से के बड़ी उपलब्धि हासिल की.

यह भी पढें: Priyansh Arya Century: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ TATA IPL 2025 मैच में प्रियांश आर्य ने जमाया अपना पहला शतक, मात्र 39 गेंदों में जड़ा ताबड़तोड़ शतक

 

पूरन ने 81 मैचों की 78 पारियों में 34.86 की औसत और 168.88 की स्ट्राइक रेट से 2,057 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक भी लगाए. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87* है. रसेल ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 1,120 गेंदें खेलीं. उसके बाद पूरन 1,198 गेंदों का सामना करके 2,000 आईपीएल रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं भारतीय बल्लेबाजों में वीरेंद्र सहवाग 1,211 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज हैं.

इसके अलावा मौजूदा आईपीएल 2025 में पूरन सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और ऑरेंज कैप उनके पास है. उन्होंने पांच मैचों में 72.00 की औसत और 225.00 की स्ट्राइक रेट से 288 रन बनाए हैं. उन्होंने तीन अर्द्धशतक बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87* है. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 24 छक्के लगाए हैं. 2019-21 में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलने के बाद पूरन एलएसजी के लिए खेल रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer Captaincy Records: सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर होंगे टी इंडिया के नए 'सरपंच'? बतौर कप्तान कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से दी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL 2026, KKR vs DC 70th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट