New Zealand Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Winner Prediction: पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

सूजी बेट्स की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं अनुभवी ऑलराउंडर चमारी अटापट्टू की अगुआई में श्रीलंका इस सीरीज में वापसी करने की कोशिश करेगी. फिलहाल श्रीलंका की टीम आईसीसी महिला टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में सातवें पायदान पर है. श्रीलंका की टीम ने अपने पिछले तीन टी20 मैच गंवाए हैं.

न्यूजीलैंड महिला बनाम श्रीलंका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand Women National Cricket Team vs Sri Lanka Women National Cricket Team, 1st T20I Match: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला कल यानी 14 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में श्रीलंका की टीम वनडे सीरीज में मिली हार के बाद किसी तरह से बदला लेना चाहेगी. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम अपनी जीत की लय को जारी रखते हुए एक और जीत अपने नाम करना चाहेगी. इस टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड की कमान सूजी बेट्स (Suzie Bates) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चमारी अथापट्टू (Chamari Athapaththu) कर रहीं हैं. MI vs GG WPL 2025 Eliminator Match Live Toss And Scorecard: गुजरात जाइंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम ने श्रीलंका पर दबदबा बनाया है. इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम को तगड़ा झटका लगा है. विकेटकीपर बैटर इसाबेल गेज, हेली जेनसन और बैटर बेला जेम्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर हो गई हैं. इससे पहले न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से मात दी थी, लेकिन 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है.

सूजी बेट्स की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं अनुभवी ऑलराउंडर चमारी अटापट्टू की अगुआई में श्रीलंका इस सीरीज में वापसी करने की कोशिश करेगी. फिलहाल श्रीलंका की टीम आईसीसी महिला टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में सातवें पायदान पर है. श्रीलंका की टीम ने अपने पिछले तीन टी20 मैच गंवाए हैं.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की विकेटकीपर-बल्लेबाज पोली इंगलिस और बाएं हाथ की तेज गेंदबाज ब्री इलिंग को इसाबेला गेज और हेले जेनसन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. दोनों खिलाड़ियों ने पिछले सप्ताह वनडे सीरीज के दौरान इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वहीं, 22 वर्षीय ऑलराउंडर फ्लोरा डेवोनशायर को जेम्स की जगह टीम में जगह दी है.

हेड टू हेड (NZ W vs SL W Head To Head Record)

न्यूजीलैंड महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच अब तक कुल 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने 13 मुकाबलों में जीत हासिल की हैं. जबकि, श्रीलंका ने महज एक मैच ही जीता हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (NZ-W vs SL-W Match Winner Prediction)

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. श्रीलंका के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर न्यूजीलैंड की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. न्यूजीलैंड के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

न्यूजीलैंड की जीत की संभावना: 60%

श्रीलंका की जीत की संभावना: 40%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

न्यूजीलैंड महिला: सुजी बेट्स (कप्तान), जॉर्जिया प्लिमर, एम्मा मैकलियोड, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, पोली इंग्लिस (विकेट कीपर), रोज़मेरी मैयर, ईडन कार्सन, जेस केर, फ्रान जोनास, ब्री इलिंग.

श्रीलंका महिला: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, रश्मिका सेवंडी, नीलाक्षिका सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोशी प्रियदर्शनी, अचिनी कुलसुरिया.

Share Now

Tags

Chamari Athapaththu Christchurch Christchurch Pitch Report Christchurch Weather Christchurch Weather Report Christchurch Weather Update Hagley Oval Hagley Oval Pitch Report Hagley Oval Weather Hagley Oval Weather Report Hagley Oval Weather Update New Zealand New Zealand vs Sri Lanka New Zealand vs Sri Lanka Live Streaming New Zealand vs Sri Lanka Live Streaming In India New Zealand vs Sri Lanka T20 Series New Zealand Women New Zealand Women National Cricket Team New Zealand Women National Cricket Team vs Sri Lanka Women National Cricket Team New Zealand Women vs Sri Lanka Women New Zealand Women vs Sri Lanka Women Live Streaming New Zealand Women vs Sri Lanka Women Live Streaming In India New Zealand Women vs Sri Lanka Women T20 Series NZ W vs SL W NZ W vs SL W 1st T20 Live Score NZ W vs SL W 1st T20 Live Scorecard NZ W vs SL W 1st T20 Live Streaming NZ W vs SL W 1st T20 Live Streaming In India NZ W vs SL W 1st T20 Score NZ W vs SL W 1st T20 Scorecard NZ W vs SL W 1st T20 Series NZ W vs SL W Head To Head Record NZ W vs SL W Live Streaming NZ W vs SL W Live Streaming In India NZ-W vs SL-W Match Winner Prediction NZW vs SLW 1st T20 Live Score NZW vs SLW 1st T20 Live Scorecard NZW vs SLW 1st T20 Live Streaming NZW vs SLW 1st T20 Live Streaming In India NZW vs SLW 1st T20 Score NZW vs SLW 1st T20 Scorecard NZW vs SLW Live Streaming In India Sri Lanka Sri Lanka Women Sri Lanka Women National Cricket Team Suzie Bates क्राइस्टचर्च क्राइस्टचर्च पिच रिपोर्ट क्राइस्टचर्च मौसम क्राइस्टचर्च मौसम अपडेट क्राइस्टचर्च मौसम रिपोर्ट चमारी अथापथु न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका न्यूजीलैंड महिला न्यूजीलैंड महिला बनाम श्रीलंका महिला न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम श्रीलंका श्रीलंका महिला श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम सूजी बेट्स हेगले ओवल हेगले ओवल पिच रिपोर्ट हेगले ओवल मौसम हेगले ओवल मौसम अपडेट हेगले ओवल मौसम रिपोर्ट

\