New Zealand vs West Indies, 2nd Test Match Day 3 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 10 ओवर में दो विकेट खोकर 32 रन बना लिए हैं. वेस्टइंडीज अभी भी मेजबान से 41 रन पीछे है. वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही और जॉन कैंपबेल (14) और नाइट वॉचमैन एंडरसन फिलिप (0)सस्ते में पवेलियन लौट गए. दिन के अंत पर ब्रेंडन किंग (15) और केवम हॉज (3) नाबाद रहे.

न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्ट इंडीज़ (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 2nd Test Match Day 3 Live Streaming And Telecast Details: न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (NZ vs WI) के बीच 2 टेस्ट मैचों के सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 दिसंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेलिंगटन(Wellington) के बेसिन रिजर्व(Basin Reserve) में खेला जा रहा हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 10 ओवर में दो विकेट खोकर 32 रन बना लिए हैं. आज यानी 12 दिसंबर को तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे से खेला जाएगा. न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा मुकाबला (NZ vs WI 2nd Test 2025) शुरू होने जा रहा है, जहां सीरीज़ फिलहाल 0-0 की बराबरी पर है. पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक ड्रॉ हासिल किया था, जिसमें शाई होप (140) और जस्टिन ग्रीव्स (202*) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांचवें दिन न्यूजीलैंड को जीत से दूर रखा और पूरी टीम को ऑलआउट होने से बचाया. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम की अगुवाई टॉम लैथम (Tom Latham) कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान रोस्टन चेज़ (Roston Chase) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs West Indies, 2nd Test Match Day 3 Preview: वेलिंगटन टेस्ट में तीसरे दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बरपाएंगे कहर या न्यूजीलैंड के गेंदबाज करेंगे तख्ता पलट, यहां जानें मिनी बैटल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पूरी टीम पहली पारी में 75 ओवरों में 205 रन बनाकर सिमट गई. वेस्टइंडीज की तरफ से शाई होप ने सबसे ज्यादा 48 रनों की शानदार पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से ब्लेयर टिकनर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. ब्लेयर टिकनर के अलावा माइकल राय ने तीन विकेट चटकाए.

इससे पहले दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी और 73 रन की बढ़त हासिल की. चोटिल होने के चलते ब्लेयर टिकनर कीवी टीम की पहली पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू मैच खेल रहे मिचेल हे टॉप स्कोरर रहे और उन्होंने 93 गेंदों में 61 रन की पारी खेली. इसके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 108 गेंदों में 60 रन बनाए. वहीं केन विलियमसन ने 37 रन का योगदान दिया. वेस्टइंडीज के लिए एंडरसन फिलिप ने 3 विकेट, केमार रोच ने 2 विकेट, जेडन सील्स, ओजे सील्ड्स, जस्टिन ग्रीव्स औऱ कप्तान रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिया.

इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 10 ओवर में दो विकेट खोकर 32 रन बना लिए हैं. वेस्टइंडीज अभी भी मेजबान से 41 रन पीछे है. वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही और जॉन कैंपबेल (14) और नाइट वॉचमैन एंडरसन फिलिप (0)सस्ते में पवेलियन लौट गए. दिन के अंत पर ब्रेंडन किंग (15) और केवम हॉज (3) नाबाद रहे.

न्यूजीलैंड के लिए माइकल रे औऱ जैकब डफी ने 1-1 विकेट लिया. अब तीसरे दिन न्यूज़ीलैंड की टीम जल्द से जल्द विकेट की तलाश करेगी और मैच में अपनी पकड़ बनाना चाहेगी.

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट 2025 कब और कहां खेला जाएगा?

न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (NZ vs WI) के बीच 2 टेस्ट मैचों के सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 दिसंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा हैं. आज यानी 12 दिसंबर को तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे से खेला जाएगा.

भारत में न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट 2025 का लाइव टेलीकास्ट कहाँ देखें?

भारत में न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट 2025 का आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क( Sony Sports Network) है. ऐसे में भारतीय दर्शक Sony Sports Ten टीवी चैनलों पर NZ vs WI 2nd Test 2025 का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं.

भारत में न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में ऑनलाइन कैसे देखें?

भारत में न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट 2025 का डिजिटल अधिकार भी सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क( Sony Sports Network) के पास हैं. दर्शक Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर NZ vs WI 2nd Test 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं, जिसके लिए सब्सक्रिप्शन आवश्यक होगा. इसके अलावा FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी, जहां मैच पास या टूर पास खरीदना होगा.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Seddon Park Pitch Report: हैमिल्टन में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

\