NZ vs WI 1st Test 2025 Preview: न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट में होगा रोमांचक मुकाबला, जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (NZ vs WI) पहला टेस्ट मुकाबला 2 दिसंबर (मंगलवार) को हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च में भारतीय समयानुसार मैच सुबह 3:30 बजे (IST) से खेला जाएगा.

टॉम लैथम, मिशेल सैंटनर (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Preview: न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (NZ vs WI) के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 साइकिल का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल (Hagley Oval) में खेला जाएगा. यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि लगभग एक साल बाद केन विलियमसन टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. वहीं वेस्टइंडीज के लिए अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ केमर रोच की वापसी टीम के लिए बड़ा संबल साबित हो सकती है। शुरुआती टेस्ट में दोनों टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी, क्योंकि नई WTC साइकिल में दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ बढ़त लेने की होगी. जानिए कब, कहां और कैसे देखें न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण

टेस्ट में न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs WI Head To Head Record): न्यूज़ीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 49 टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं. दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं और आंकड़े भी इसका प्रमाण देते हैं. इन 49 टेस्ट मैचों में से न्यूज़ीलैंड ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज ने 13 मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं 19 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं, जो दर्शाता है कि दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ बराबरी की टक्कर देती रही हैं.

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट 2025 के लिए प्रमुख खिलाड़ी (NZ vs WI Key Players To Watch Out): शाई होप, रोस्टन चेज़, केमर रोच, टॉम लैथम, ​​रचिन रवींद्र, मैट हेनरी इस मुकाबले में सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. जिनपर सबकि निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान (NZ vs WI Mini Battle): न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और वेस्टइंडीज के स्टार गेंदबाज जेडन सील्स की टक्कर रोमांचक होगी. वहीं वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शाई होप बनाम मैट हेनरी की भिड़ंत भी मैच का रुख बदल सकती है.

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट 2025 कब और कहां खेला जाएगा?

न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (NZ vs WI) पहला टेस्ट मुकाबला 2 दिसंबर (मंगलवार) को हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च में भारतीय समयानुसार मैच सुबह 3:30 बजे (IST) से खेला जाएगा.

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट 2025 का लाइव टेलेकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क(Sony Sports Network) करेगा. दर्शक टीवी पर Sony Sports Channels के माध्यम से यह मुकाबला लाइव देख सकते हैं. भारत में न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर OTTplay Premium के माध्यम से उपलब्ध होगी. इसके अलावा दर्शक FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव मैच देख सकते हैं.

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट 2025 की संभावित प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे/विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), मिशेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, ज़ैक फाउल्केस

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम : जॉन कैंपबेल, टेगनरिन चंद्रपॉल, एलिक अथानाज़, शाई होप, रोस्टन चेज़ (कप्तान), टेविन इमलाच (विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, एंडरसन फिलिप, जोहान लेने, केमर रोच, जेडन सील्स

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

PM Modi Mann Ki Baat Live: जंग के बीच पीएम मोदी का 'मन की बात' में संदेश, देशवासियों से एकजुट होकर चुनौती से बाहर निकलने की अपील, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड