New Zealand vs West Indies, 1st T20I Match Scorecard: पहले टी20 में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, शाई होप ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 43 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद शाई होप और रोस्टन चेज़ ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 97 रन तक लेकर गए.

न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्ट इंडीज़ (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Scorecard Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 5 नवंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में खेला जा रहा हैं. वेस्टइंडीज टीम इस दौरे पर पांच टी20 मैच 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी. दोनों टीमों की कोशिश इस पहले मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के ऊपर रहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs India T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

न्यूजीलैंड टीम को इस मैच में घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा और वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. न्यूजीलैंड टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी जीती है जिससे टीम का मनोबल ऊपर है और इस मैच में भी न्यूजीलैंड टीम आगे नजर आ रही है. वेस्टइंडीज की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और वह इस सीरीज में भी अपने प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी. पिछले कुछ सालों में वेस्टइंडीज की कमजोरी बल्लेबाजी में स्थिरता की कमी रही है. वेस्टइंडीज आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए सीरीज में अपने सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगी.

न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले पांच मुकाबलों में से तीन मैच जीते हैं दूसरे तरफ वेस्टइंडीज की टीम ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में से चार मैच जीते हैं. वेस्टइंडीज ने हाल ही में बांग्लादेश को 3-0 से हराया है तो दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 1-0 से हारी है.

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 43 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद शाई होप और रोस्टन चेज़ ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 97 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 164 रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से शाई होप ने सबसे ज्यादा 52 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान शाई होप ने 39 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए. शाई होप के अलावा रोवमैन पॉवेल ने 33 रन बनाए.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को जैकब डफी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और ज़ाकारी फ़ॉल्क्स ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. जैकब डफी और ज़ाकारी फ़ॉल्क्स के अलावा काइल जैमिसन और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 165 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी: 164/6, 20 ओवर (एलिक अथानाज़ 16 रन, ब्रैंडन किंग 3 रन, शाई होप 53 रन, एकीम ऑगस्टे 2 रन, रोस्टन चेज़ 28 रन, रोवमैन पॉवेल 33 रन, जेसन होल्डर नाबाद 5 रन और रोमारियो शेफर्ड नाबाद 9 रन.)

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (जैकब डफी 2 विकेट, काइल जैमिसन 1 विकेट, जेम्स नीशम 1 विकेट और ज़ाकारी फ़ॉल्क्स 2 विकेट).

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\