New Zealand vs West Indies, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: पहले टी20 में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड टीम को इस मैच में घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा और वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. न्यूजीलैंड टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी जीती है जिससे टीम का मनोबल ऊपर है और इस मैच में भी न्यूजीलैंड टीम आगे नजर आ रही है. वेस्टइंडीज की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है.

न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 5 नवंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में खेला जा रहा हैं. वेस्टइंडीज टीम इस दौरे पर पांच टी20 मैच 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी. दोनों टीमों की कोशिश इस पहले मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के ऊपर रहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: NZ vs WI Test, ODI and T20I 2025 Live Streaming: जानिए कब, कहां और कैसे देखें न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज के मैचों का लाइव प्रसारण

पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला:

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (New Zealand vs West Indies 1st T20I Match Playing XI)

न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, काइल जैमीसन, जैकब डफी.

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), एलिक अथानाज़, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज़, एकीम ऑगस्टे, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, जेडेन सील्स.

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard)

न्यूजीलैंड टीम को इस मैच में घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा और वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. न्यूजीलैंड टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी जीती है जिससे टीम का मनोबल ऊपर है और इस मैच में भी न्यूजीलैंड टीम आगे नजर आ रही है. वेस्टइंडीज की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और वह इस सीरीज में भी अपने प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी. पिछले कुछ सालों में वेस्टइंडीज की कमजोरी बल्लेबाजी में स्थिरता की कमी रही है. वेस्टइंडीज आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए सीरीज में अपने सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगी.

न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले पांच मुकाबलों में से तीन मैच जीते हैं दूसरे तरफ वेस्टइंडीज की टीम ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में से चार मैच जीते हैं. वेस्टइंडीज ने हाल ही में बांग्लादेश को 3-0 से हराया है तो दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 1-0 से हारी है.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\