क्रिकेट

New Zealand vs Sri Lanka T20 Head To Head: टी20 में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच किसका पलड़ा है भारी, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 30 दिसंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल स्टेडियम (Bay Oval Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा.

New Zealand vs Sri Lanka T20 Head To Head: टी20 में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच किसका पलड़ा है भारी, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े
श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo: @OfficialSLC/@BLACKCAPS)

New Zealand National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team T20 Head To Head: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 30 दिसंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल स्टेडियम (Bay Oval Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को आठ रनों से हरा दिया. इसके साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना हासिल की. इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए. जवाब में मेहमान टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 8 विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी. यह भी पढें: Zimbabwe vs Afghanistan 1st Test 2024 Day 5 Live Streaming: आज जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा पांचवें दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

अब दूसरे मैच में कीवी टीम की नजरें श्रीलंका को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। दूसरी ओर, श्रीलंका की कोशिश दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी पर होगी। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम टी20 में 26 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. न्यूजीलैंड ने 26 में से 15 टी20 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि श्रीलंका को सिर्फ 10 मैचों में जीत मिली है. इसे इतना पता चलता है न्यूजीलैंड की टीम ज्यादा मजबूत है. न्यूजीलैंड को अपने घर में खेलने का एडवांटेज भी मिल सकता है.

दोनों टीमों की स्क्वाड

न्यूजीलैंड टीम: टिम रॉबिन्सन, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, जैकब डफी, बेवन जैकब्स, नाथन स्मिथ

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, अविष्का फर्नांडो, चामिंडु विक्रमसिंघे, दिनेश चांडीमल, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2024 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).