SA vs NZ ICC Champions Trophy 2025 Preview: न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे सेमीफाइनल में होगा कड़क मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल 05 मार्च(बुधवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 02:00 PM को होगा.

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड(Credits: LatestLY)

South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का दूसरा सेमीफाइनल 05 मार्च(बुधवार) को लाहौर(Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम(Gaddafi Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप दो में रहकर सेमीफाइनल तक पहुंची हैं और अब फाइनल का टिकट पाने के लिए जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रुप बी में शीर्ष पर रही. उन्होंने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 107 रनों से हराया, जबकि दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल में काली पट्टी बांधकर क्यों खेल रही टीम इंडिया? जानिए पूरा मामला

न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रही. उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराया, लेकिन भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी. अब कीवी टीम अपनी गलतियों से सीखकर सेमीफाइनल जीतने के इरादे से उतरेगी.

वनडे में न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(SA vs NZ Head to Head Records): दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल तिहत्तर वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने बयालीस मैच जीते हैं, न्यूजीलैंड ने छब्बीस मैच जीते हैं और पांच मुकाबले बेनतीजा रहे हैं.

न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए प्रमुख खिलाड़ी(SA vs NZ Key Players To Watch Out): मार्को यानसेन, टॉम लैथम, टेम्बा बावुमा, मैट हेनरी, डेविड मिलर और विलियम ओ’रूर्के ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(SA vs NZ Mini Battle): न्यूज़ीलैंड के स्टार बल्लेबाज टॉम लैथम और दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मार्को जेनसन के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, एडेन मार्कराम और माइकल ब्रेसवेल के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. वही, दोनों टीमों के पास मैट हेनरी, रचिन रवींद्र, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन जैसे कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ट्राफी 2025 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल 05 मार्च(बुधवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 02:00 PM को होगा.

न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?
भारत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आधिकारिक प्रसारण अधिकार जियोस्टार नेटवर्क के पास हैं. प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 चैनलों पर विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. इसके अलावा, डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार भी जियोस्टार नेटवर्क के पास हैं, जहां न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच संभावित प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: रयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ'रुरके

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\