New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला आज यानी 14 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा हैं. ग्रुप डी इन दोनों टीमों ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीते हैं. पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है. इस मुकाबले का रिजल्ट ग्रुप टॉपर निर्धारित करेगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान एडन मार्करम (Aidan Markram) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan T20 World Cup 2026: कोलंबो में बारिश से मैच धुला तो क्या होगा, क्या है रिजर्व डे का नियम?
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों ने अब तक बेहतरीन क्रिकेट खेली है. इसलिए इन दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है, लेकिन आंकड़े दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में हैं. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड चार बार एक दूसरे के आमने-सामने आए हैं. ये सभी मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं. ऐसे में वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड को अपनी पहली जीत की तलाश है. ओवर ऑल टी20 मुकाबलों पर गौर करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मुकाबले खेले गए हैं. दक्षिण अफ्रीका ने 11 मैचों में जीत हासिल की है. न्यूजीलैंड 3 मैचों में विजयी रही है.
इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टिम सेफर्ट, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, क्विंटन डिकॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और मिचेल सैंटनर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं टिम सेफर्ट और लुंगी एनगिडी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 निर्धारित सात ओवरों में विकेट खोकर 175 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से मार्क चैपमैन ने सबसे ज्यादा 48 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मार्क चैपमैन ने महज 26 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए. मार्क चैपमैन के अलावा डेरिल मिशेल ने 32 रन बनाए.
दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम को मार्को जानसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जानसन ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. मार्को जानसन के अलावा लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश और केशव महाराज ने एक-एक विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 176 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 175/7, 20 ओवर (फिन एलन 31 रन, टिम सीफर्ट 13 रन, रचिन रवींद्र 13 रन, ग्लेन फिलिप्स 1 रन, मार्क चैपमैन 48 रन, डेरिल मिशेल 32 रन, मिशेल सेंटनर 4 रन, जेम्स नीशम नाबाद 23 रन और मैट हेनरी नाबाद 9 रन.)
दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (मार्को जानसन 4 विकेट, लुंगी एनगिडी 1 विकेट, केशव महाराज 1 विकेट, कॉर्बिन बॉश 1 विकेट).
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.










QuickLY