New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों ने अब तक बेहतरीन क्रिकेट खेली है. इसलिए इन दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है, लेकिन आंकड़े दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में हैं. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड चार बार एक दूसरे के आमने-सामने आए हैं. ये सभी मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं.

न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला आज यानी 14 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा हैं. ग्रुप डी इन दोनों टीमों ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीते हैं. पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है. इस मुकाबले का रिजल्ट ग्रुप टॉपर निर्धारित करेगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान एडन मार्करम (Aidan Markram) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs SA 24th Match Playing)

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेन्सन, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों ने अब तक बेहतरीन क्रिकेट खेली है. इसलिए इन दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है, लेकिन आंकड़े दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में हैं. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड चार बार एक दूसरे के आमने-सामने आए हैं. ये सभी मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं. ऐसे में वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड को अपनी पहली जीत की तलाश है. ओवर ऑल टी20 मुकाबलों पर गौर करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मुकाबले खेले गए हैं. दक्षिण अफ्रीका ने 11 मैचों में जीत हासिल की है. न्यूजीलैंड 3 मैचों में विजयी रही है.

इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टिम सेफर्ट, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, क्विंटन डिकॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और मिचेल सैंटनर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं टिम सेफर्ट और लुंगी एनगिडी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 4th T20I Match Scorecard: ब्रिस्टल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 9 विकेट से दी पटखनी, हैरी ब्रूक और फिलिप सॉल्ट ने खेली धमाकेदार पारी, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 4th T20I Match Scorecard: ब्रिस्टल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 159 रनों का लक्ष्य, श्रेयस अय्यर ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 4th T20I Match Live Score Update: ब्रिस्टल में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है करो या मरो का मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 4th T20I Live Toss And Scorecard: ब्रिस्टल में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड