New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 22 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. 13 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत मिली है, जबकि नौ मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था.
New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 20 मार्च को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में खेला जा रहा है. दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम भी बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs SA 3rd T20I Match Playing)
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, बेवोन जैकब्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, कोल मैककोन्ची, काइल जैमीसन, बेन सियर्स, लॉकी फर्ग्यूसन.
दक्षिण अफ्रीका: वियान मुल्डर, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, लुथो सिपाम्ला.
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 22 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. 13 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत मिली है, जबकि नौ मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था. वहीं न्यूजीलैंड में खेले गए चार टी20 मैचों में न्यूजीलैंड को सिर्फ एक जीत मिली है.
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. न्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम और टिम रॉबिन्सन जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन और काइल जैमीसन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम में टोनी डी ज़ोरज़ी, जेसन स्मिथ और जॉर्डन हरमन जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में गेराल्ड कोएत्ज़ी, ओटनील बार्टमैन और केशव महाराज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को चुनौती दे सकते हैं.
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.