New Zealand vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों का प्रदर्शन

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने चटकाए हैं. वकार यूनुस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 37 मैचों में 15.84 की औसत और 4.19 की इकॉनमी के साथ 79 विकेट चटकाए हैं. वकार यूनुस के अलावा पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने 64 झटके हैं.

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 1st ODI Match 2025: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 29 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नेपियर (Napier) के मैकलीन पार्क स्टेडियम (McLean Park Stadium) में भारतीय समयानुसार देर रात 3:30 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) खेली गई. न्यूजीलैंड की टीम ने 4-1 से यह सीरीज अपने नाम कर ली. अब वनडे सीरीज (ODI Series) में पाकिस्तान की टीम अपनी लाज बचना चाहेगी. इस टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड की कमान माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) के कंधों पर हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) कर रहे हैं. New Zealand vs Pakistan, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: नेपियर में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या पाकिस्तान की घातक गेंदबाज करेंगे सीरीज में वापसी, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

पाकिस्तान की टीम वनडे टीम टी20 से बिलकुल अलग हैं. टीम में कई सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है. कप्तान मोहम्मद रिजवान,बाबर आजम और तेज गेंदबाज हारिस रउफ भी टीम में लौटे हैं जिससे पाकिस्तान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी मजबूत हुई है. इस सीरीज़ में पाकिस्तान के पास अपना वनडे रिकॉर्ड सुधारने का अच्छा मौका है, जबकि न्यूजीलैंड अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगा.

दोनों टीमें 29 मार्च से वनडे सीरीज में टकराएंगी. वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में दो दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की वापसी होगी. ये दोनों धुरंधर टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे.चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया था. पाकिस्तान की टीम सलमान अली आगा की कप्तानी में न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज खेलने गई थी. इस टी20 सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका मिला था. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs NZ Head To Head)

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच अबतक कुल 119 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए है. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 61 मुकाबले अपने नाम किए है. न्यूजीलैंड की टीम को 54 मैच में जीत हासिल हुई है, जबकि 3 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला और 1 मैच बराबरी पर रहा हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के इन बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. केन विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ 24 मैचों की 24 पारियों में 56.08 की औसत से 1290 रन बनाए हैं. इस दौरान केन विलियमसन ने 3 शतक और 8 अर्धशतक जड़ा है. इसके अलावा केन विलियमसन का हाईएस्ट स्कोर 123 रन है. केन विलियमसन के अलावा पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने पाकिस्तान के खिलाफ 1090 रन बनाए हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के इन बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इंजमाम-उल-हक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1283 रन बनाए हैं. इंजमाम-उल-हक के अलावा पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर ने 1260 रन बनाए हैं. इन दोनों के अलावा पूर्व दिग्गज आलराउंडर शाहिद अफरीदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1078 रन बटोरे हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के इन गेंदबाजों ने बिखेरा जलवा

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाज डैनियल काइल मॉरिसन 39 विकेट अपने नाम किए हैं. डैनियल काइल मॉरिसन के अलावा पूर्व कप्तान डैनियल विटोरी ने पाकिस्तान के खिलाफ 37 विकेट चटकाए हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के इन गेंदबाजों ने बिखेरा जलवा

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने चटकाए हैं. वकार यूनुस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 37 मैचों में 15.84 की औसत और 4.19 की इकॉनमी के साथ 79 विकेट चटकाए हैं. वकार यूनुस के अलावा पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने 64 झटके हैं. इन दोनों दिग्गजों के अलावा पूर्व स्टार आलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 39 विकेट अपने नाम किए हैं.

Share Now

Tags

Babar Azam McLean Park McLean Park Pitch Report McLean Park Stadium Mohammad Rizwan Napier Napier Pitch Report Napier Weather Napier Weather Report: Napier Weather Update New Zealand new zealand national cricket team new zealand national cricket team vs pakistan national cricket team New Zealand vs Pakistan New Zealand vs Pakistan 1st ODI Match Toss Prediction New Zealand vs Pakistan 1st ODI Match Toss Winner Prediction New Zealand vs Pakistan ODI Series New Zealand vs Pakistan ODI Series 2025 New Zealand vs Pakistan ODI Series Live Streaming New Zealand vs Pakistan ODI Series Live Streaming In India New Zealand vs Pakistan Toss Prediction New Zealand vs Pakistan Toss Winner Prediction NZ vs PAK 1st ODI Match Toss Prediction NZ vs PAK 1st ODI Match Toss Winner Prediction NZ vs PAK 1st ODI Pitch Report NZ vs PAK 1st ODI Weather Report NZ vs PAK ODI Series NZ vs PAK ODI Series 2025 NZ vs PAK ODI Series Live Streaming NZ vs PAK ODI Series Live Streaming In India NZ vs PAK Pitch Report NZ vs PAK Toss Prediction NZ vs PAK Toss Winner Prediction NZ vs PAK Weather Report NZ बनाम PAK वनडे सीरीज NZ बनाम PAK वनडे सीरीज 2025 NZ बनाम PAK वनडे सीरीज लाइव स्ट्रीमिंग ODI Series PAK VS NZ head-to-head pak vs nz odi head to head PAK बनाम NZ वनडे हेड टू हेड PAK बनाम NZ हेड टू हेड Pakistan Pakistan national cricket team T20I series Tom Latham टी20 इंटरनेशनल सीरीज टॉम लैथम नेपियर नेपियर पिच रिपोर्ट नेपियर मौसम नेपियर मौसम अपडेट नेपियर मौसम रिपोर्ट न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड बनाम पाक पहला टी20I न्यूजीलैंड बनाम पाक पिच रिपोर्ट न्यूजीलैंड बनाम पाक मौसम रिपोर्ट न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान पाकिस्तान बाबर आजम मैकलीन पार्क मैकलीन पार्क पिच रिपोर्ट मैकलीन पार्क स्टेडियम मोहम्मद रिजवान वनडे सीरीज

\