New Zealand vs Pakistan 2nd T20 2025 Scorecard: दूसरे टी20 में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 136 रन का टारगेट, जैकब डफ़ी ने की शानदार गेंदबाजी

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 18 मार्च को डुनेडिन (Dunedin) के यूनिवर्सिटी ओवल स्टेडियम (University Oval) में खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बारिश के कारण मैच को 15 ओवर का कर दिया गया.

Jacob Duffy (Photo: @BLACKCAPS/X)

New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 2nd T20I 2025 Scorecard: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 18 मार्च को डुनेडिन (Dunedin) के यूनिवर्सिटी ओवल स्टेडियम (University Oval) में खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बारिश के कारण मैच को 15 ओवर का कर दिया गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से कप्तान सलमान आगा ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली. जिमसें 4 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके अलावा शादाब खान ने 26 रन और शाहीन अफरीदी 22 रन का योगदान दिया.

यह भी पढें: New Zealand vs Pakistan 2nd T20 2025 Scorecard: दूसरे टी20 में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 136 रन का टारगेट, जैकब डफ़ी ने की शानदार गेंदबाजी

वहीं मोहम्मद हारिस ने 11 रन बनाए और इस मैच में भी फ्लॉप रहे. जबकि हसन नवाज अपना खाता तक नहीं खोल पाए. दूसरी ओर, कीवी टीम की ओर से जैकब डफ़ी ने फिर एक बार शानदार गेंदबाजी किए. जैकब डफ़ी ने फिर एक बार मेहमान टीम को शुरूआती झटके दिए. जैकब डफ़ी ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 इसके चटकाए. जबकि बेन सियर्स, जेम्स नीशम और ईश सोढ़ी को भी 2-2 विकेट मिले. युवा गेंदबाज ज़कारी फ़ौल्केस फिर एक विकेट चटकाने में असफल रहे.

फिलहाल पाकिस्तान टीम को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी. क्योंकि मेजबान टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है. पांच मैचों की सीरीज में पाकिस्तान 1-0 से पीछे है. ऐसे में इस मैच को वह हर हाल में जीतना चाहेंगे. जबकि कीवी टीम के पास सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने का अच्छा मौका है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड