New Zealand vs Pakistan, 2nd ODI Match Video Highlights: दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 84 रनों से रौंदा, बेन सियर्स ने चटकाए पांच विकेट; यहां देखें NZ बना PAK मैच का पूरा हाइलाइट्स

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 32 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. पाकिस्तान की पूरी टीम 41.2 ओवर में महज 208 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से फहीम अशरफ ने सबसे ज्यादा 73 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान फहीम अशरफ ने 80 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए.

न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 2nd ODI Match Full Highlights: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 2 अप्रैल को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैमिल्टन (Hamilton) के सेडॉन पार्क स्टेडियम (Seddon Park Stadium) में खेला गया. दूसरे वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को 84 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान सीरीज में क्लीन स्वीप होने से बचना चाहेगी. इस वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की कमान माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) के कंधों पर हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) कर रहे हैं. NZ vs PAK 2nd ODI 2025 Scorecard: दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 84 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त, यहां देखें स्कोरकार्ड

यहां देखें NZ बना PAK मैच का पूरा हाइलाइट्स:

इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 54 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 292 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से मिशेल हे ने सबसे ज्यादा नाबाद 99 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मिशेल हे ने 78 गेंदों पर सात चौके और सात छक्के लगाए. मिशेल हे के अलावा मुहम्मद अब्बास ने 41 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम को स्टार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद वसीम जूनियर और सुफियान मुकीम ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद वसीम जूनियर और सुफियान मुकीम के अलावा फहीम अशरफ, आकिफ जावेद और हारिस रऊफ ने एक-एक विकेट चटकाए. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 293 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 32 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. पाकिस्तान की पूरी टीम 41.2 ओवर में महज 208 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से फहीम अशरफ ने सबसे ज्यादा 73 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान फहीम अशरफ ने 80 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए. फहीम अशरफ के अलावा नसीम शाह ने 51 रन बटोरे.

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को दिग्गज तेज गेंदबाज विलियम ओ'रूर्के ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से स्टार गेंदबाज बेन सियर्स ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. बेन सियर्स के अलावा जैकब डफी ने तीन विकेट चटकाए. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला शनिवार यानी पांच अप्रैल को भारतीय समयानुसार देर रात 3:30 बजे से माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा.

Share Now

Tags

Abdullah Shafique Akif Javed Babar Azam Ben Sears Daryl Mitchell faheem ashraf HAMILTON Hamilton Pitch Report Hamilton Weather Hamilton Weather Report Hamilton Weather Update Haris Rauf Henry Nicholls Imam ul Haq Jacob Duffy Michael Bracewell mitchell hay Mohammad Rizwan Mohammad Wasim Jr. Muhammad Abbas Nathan Smith new zealand national cricket team new zealand national cricket team vs pakistan national cricket team match scorecard New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Where To Watch New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team New Zealand vs Pakistan New Zealand vs Pakistan 2nd ODI Live Score New Zealand vs Pakistan 2nd ODI Live Scorecard New Zealand vs Pakistan 2nd ODI Live Streaming New Zealand vs Pakistan 2nd ODI Live Streaming In India New Zealand vs Pakistan 2nd ODI Score New Zealand vs Pakistan 2nd ODI Scorecard New Zealand vs Pakistan Live Score New Zealand vs Pakistan Live Scorecard New Zealand vs Pakistan Live Streaming New Zealand vs Pakistan Live Streaming In India New Zealand vs Pakistan Score New Zealand vs Pakistan Scorecard Nick Kelly NZ vs PAK 2nd ODI Match Toss Prediction NZ vs PAK 2nd ODI Match Toss Winner Prediction NZ vs PAK 2nd ODI Pitch Report NZ vs PAK Head To Head NZ vs PAK Live Score NZ vs PAK Live Scorecard NZ vs PAK Live Streaming nz vs pak live streaming in india NZ vs PAK Pitch Report NZ vs PAK Score NZ vs PAK Scorecard NZ vs PAK Toss Prediction NZ vs PAK Toss Winner Prediction Pakistan national cricket team Rhys Mariu Salman Agha Seddon Park Seddon Park Pitch Report Sufiyan Muqeem tayyab tahir Where To Watch New Zealand vs Pakistan Where To Watch New Zealand vs Pakistan 2nd ODI William O'Rourke अब्दुल्ला शफीक आकिफ जावेद इमाम उल हक जैकब डफी डेरिल मिशेल तैयब ताहिर नाथन स्मिथ निक केली न्यूजीलैंड बनाम पाक दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट न्यूजीलैंड बनाम पाक पिच रिपोर्ट न्यूजीलैंड बनाम पाक लाइव स्ट्रीमिंग न्यूजीलैंड बनाम पाक स्कोर न्यूजीलैंड बनाम पाक हेड टू हेड न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान फहीम अशरफ बाबर आजम बेन सियर्स भारत में न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट लाइव स्ट्रीमिंग माइकल ब्रेसवेल मिशेल हे मुहम्मद अब्बास मोहम्मद रिजवान मोहम्मद वसीम जूनियर राइस मारियू विलियम ओ'रूर्के सलमान आगा सुफियान मुकीम सेड्डन पार्क सेड्डन पार्क पिच रिपोर्ट हारिस रऊफ हेनरी निकोल्स हैमिल्टन हैमिल्टन पिच रिपोर्ट हैमिल्टन मौसम हैमिल्टन मौसम अपडेट हैमिल्टन मौसम रिपोर्ट

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\