New Zealand vs England, 3rd T20I Match Live Streaming In India: आज न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम को 17 मुकाबलों में जीत मिली हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, दो मैच बेनतीजा रहा हैं.

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs England National Cricket Team, 3rd T20I Match 2025 Live Streaming: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 23 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब इंग्लैंड की निगाहें सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एडिलेड में टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

न्यूजीलैंड की टीम में मिचेल सैंटनर और ऑलराउंडर रचिन रवींद्र की वापसी हुई हैं. वहीं इंग्लैंड की टीम ने इस सीरीज में ओपनर बेन डकेट, जेमी स्मिथ और जोफ्रा आर्चर को आराम दिया गया है. मौजूदा टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से धूल गया था, वहीं दूसरे मुकाबले में इंग्लिश ने मेजबान टीम को 65 रनों से हराकर धूल चटाई. ऐसे में अब जहां मेहमान टीम ऑकलैंड टी20I जीतकर, सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने की कोशिश करेगी, वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की निगाहें ऑकलैंड में जीत दर्ज करके सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करने पर टिकी होगी.

फिल सॉल्ट इंग्लैंड टीम के सलामी बल्लेबाज हैं. फिल सॉल्ट ने T20 फॉरमेट में काफी रन बनाए हैं. इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं. जोस बटलर इंग्लैंड टीम के काफी अनुभवी बल्लेबाज है. जोस बटलर ने भी T20 फॉरमेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. जोस बटलर भी इस मैच में 30-40 रन कर सकते हैं. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को मैट हेनरी से काफी उम्मीदें होंगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में मैट हेनरी ने अच्छी गेंदबाजी की है. इस मैच में भी मैट हेनरी विकेट ले सकते हैं. आदिल रशीद इंग्लैंड टीम के प्रमुख स्पिनर है. आदिल रशीद काफी अनुभवी गेंदबाज है पिछले तीन टी20 मैचों में पांच विकेट लिए हैं. इस मैच में भी आदिल रशीद विकेट निकाल सकते हैं.

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs ENG Head To Head Record)

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम को 17 मुकाबलों में जीत मिली हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, दो मैच बेनतीजा रहा हैं.

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20आई 2025 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के बीच छह मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज (White-ball Series) का तीसरा मुकाबला आज क्राइस्टचर्च के हागले ओवल में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस सुबह 11:15 बजे होगा.

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20आई 2025 का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

भारतीय दर्शकों के लिए NZ बनाम ENG टी20आई सीरीज 2025 का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी LIV (एप्लिकेशन एवं वेबसाइट) पर उपलब्ध होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs ENG 3rd T20I Likely Playing XI):

न्यूजीलैंड (NZ 3rd T20I Likely Playing XI): टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे, राचन रविंद्रा, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), बेवों जैकब्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिचेल सैंटनर (कैप्टन), जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमिसन.

इंग्लैंड (ENG 3rd T20I Likely Playing XI): फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेटहेल, हैरी ब्रुक (कैप्टन), टॉम बैंटन, सैम करन, जोर्डन कॉक्स, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, अदील राशिद, ल्यूक वुड.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs SRH Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Chennai Weather Update: चेन्नई में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल