New Zealand vs England, 3rd ODI Match Scorecard: वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 2 विकेट से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें NZ बनाम ENG मैच का स्कोरकार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बोर्ड पर जड़ दिए. न्यूजीलैंड की टीम ने 44.4 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रवीन्द्र ने सबसे ज्यादा 46 रनों की धुआंधार पारी खेली.

डेरिल मिशेल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs England National Cricket Team, 3rd ODI Match 2025 Scorecard Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा मुकाबला आज यानी 1 नवंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेलिंग्टन (Wellington) के स्काई स्टेडियम (Sky Stadium) में खेला गया. तीसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को दो विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें थे. जबकि, इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर थीं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs South Africa, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या पाकिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे तांडव, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 44 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद जोस बटलर और सैम करन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 97 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 40.2 ओवरों में महज 222 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से जेमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा 68 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान जेमी ओवरटन ने 62 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के लगाए. जेमी ओवरटन के अलावा जोस बटलर ने 38 रन बनाए.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को जैकब डफी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से ब्लेयर टिकनर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. ब्लेयर टिकनर के अलावा जैकब डफी ने तीन विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 223 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बोर्ड पर जड़ दिए. न्यूजीलैंड की टीम ने 44.4 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रवीन्द्र ने सबसे ज्यादा 46 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान रचिन रवीन्द्र ने 37 गेंदों पर सात चौके लगाए. रचिन रवीन्द्र के अलावा डेरिल मिशेल ने 44 रन बटोरे.

वहीं, इंग्लैंड की टीम को डेवोन कॉनवे के रूप में पहली सफलता मिली. डेवोन कॉनवे 34 रन बनाकर रनआउट हुए. इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवरटन और सैम करन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. जेमी ओवरटन और सैम करन के अलावा ब्रायडन कार्से और आदिल राशिद ने एक-एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इंग्लैंड की बल्लेबाजी: 222/10, 40.2 ओवर (जेमी स्मिथ 5 रन, बेन डकेट 8 रन, जो रूट 2 रन, हैरी ब्रूक 6 रन, जैकब बेटेल 11 रन, जोस बटलर 38 रन, सैम करन 17 रन, जेमी ओवरटन 68 रन, ब्रायडन कार्से 36 रन, जोफ्रा आर्चर 16 रन और आदिल राशिद नाबाद 1 रन.)

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (जैकब डफी 3 विकेट, जैकरी फॉल्क्स 2 विकेट, ब्लेयर टिकनर 4 विकेट और मिशेल सैंटनर 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 226/8, 44.4 ओवर (रचिन रवीन्द्र 46 रन, डेवोन कॉनवे 34 रन, विल यंग 1 रन, डेरिल मिशेल 44 रन, टॉम लैथम 10 रन, माइकल ब्रेसवेल 13 रन, मिशेल सैंटनर 27 रन, नाथन स्मिथ 2 रन, ज़ाकारी फ़ॉल्क्स नाबाद 14 रन और ब्लेयर टिकनर नाबाद 18 रन.)

इंग्लैंड की गेंदबाजी: (ब्रायडन कार्से 1 विकेट, जेमी ओवरटन 2 विकेट, सैम करन 2 विकेट और आदिल राशिद 1 विकेट).

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Lucknow Weather Update: इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): मुंबई इंडियंस से हराकर चौथे पायदान पर पहुंची पंजाब किंग्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल