क्रिकेट

New Zealand vs England 1st Test 2024 Day 2 Scorecard: दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 319 रन; हैरी ब्रूक ने जड़ा शानदार शतक

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट का दूसरा दिन 29 नवंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मैच क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल. (Hagley Oval) में खेला जा रहा है.

New Zealand vs England 1st Test 2024 Day 2 Scorecard: दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 319 रन; हैरी ब्रूक ने जड़ा शानदार शतक
England (Photo: @englandcricket)

New Zealand National Cricket Team vs England National Cricket Team 1st Test 2024 Day 2 Scorecard: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट का दूसरा दिन 29 नवंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मैच क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल. (Hagley Oval) में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 74 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाए हैं. मेहमान टीम अभी न्यूजीलैंड से 29 रन पीछे है. फिलहाल इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक 163 गेंदों में 132 रन और बेन स्टोक्स 76 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद है. इंग्लैंड की ओर से दूसरे दिन हैरी ब्रूक ने अपने करियर का 7वां शतक जड़ा. इसके अलावा बेन डकेट 46 रन, जैकब बेथेल 10 रन और ओली पोप 77 रन बनाकर आउट जो चुके हैं. जबकि जैक क्रॉले बिना खाता खोले आउट हो गए. यह भी पढें: WI vs BAN 2nd Test, Jamaica Stats and Record: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट, यहां जानें सबीना पार्क के आंकड़े; पिच रिपोर्ट, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी के नाम

वहीं न्यूजीलैंड की ओर से नाथन स्मिथ ने सबसे ज्यादा 18 ओवर में 86 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा विलियम ओ'रूर्के, टिम साउथी और मैट हेनरी को 1-1 विकेट मिले. दोनों टीमों के लिए तीसरा दिन काफी अहम है.

दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 319 रन

मैच की बात करें तो पहले दिन का खत्म होने तक पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने 83 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाए थे. हालांकि दूसरे दिन कीवी टीम 348 रन पर सिमट गई. कीवी टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स 87 गेंदों में 58 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके अलावा केन विलियमसन 197 गेंदों में 93 रन बनाकर आउट हो गए और अपने शतक से चूक गए. जबकि टॉम लैथम 47 रन, रचिन रविन्द्र 34 रन, डेवोन कॉनवे 2 रन, डेरिल मिशेल 19 रन, टॉम ब्लंडेल 17 रन और मैट हेनरी ने 18 रन बनाए.

वहीं इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में अब तक शोएब बशीर और ब्रायडन कार्से ने शानदार गेंदबाजी की. शोएब बशीर ने 20 ओवर में 69 रन देकर 4 विकेट और ब्रायडन कार्से 19 ओवर में 64 रन देकर 4 विकेट चटकाए. इसके अलावा गस एटकिंसन को 2 विकेट मिले हैं. फिलहाल यह मैच काफी रोमांचक हो गया है. दूसरा दिन दोनों टीमों के लिए काफी अहम है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2024 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).