New Zealand vs England 1st Test 2024 Day 1 Scorecard: पहले दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड का स्कोर 8 विकेट पर 319 रन, केन विलियमसन 93 रन पर आउट, देखें मैच का स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट का पहला दिन 28 नवंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मैच क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में खेला जा रहा है. पहले दिन का खत्म होने तक पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने 83 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाए हैं.

Kane Williamson (Photo: @BLACKCAPS)

New Zealand National Cricket Team vs England National Cricket Team 1st Test 2024 Day 1 Scorecard: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट का पहला दिन 28 नवंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मैच क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले दिन का खत्म होने तक पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने 83 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाए हैं. कीवी टीम की ओर से फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 58 गेंदों में 41 रन और टिम साउथी 19 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद हैं. इसके अलावा केन विलियमसन 197 गेंदों में 93 रन बनाकर आउट हो गए और अपने शतक से चूक गए. जबकि टॉम लैथम 47 रन, रचिन रविन्द्र 34 रन, डेवोन कॉनवे 2 रन, डेरिल मिशेल 19 रन, टॉम ब्लंडेल 17 रन और मैट हेनरी ने 18 रन बनाए. यह भी पढें: ZIM vs PAK 3rd ODI Dream1 Team Prediction: आज जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा तीसरा वनडे, यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम

वहीं इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में अब तक शोएब बशीर ने शानदार गेंदबाजी की है. शोएब बशीर ने 20 ओवर में 69 रन देकर 4 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा ब्रायडन कार्से और गस एटकिंसन को 2 विकेट मिले हैं. फिलहाल यह मैच काफी रोमांचक हो गया है. दूसरा दिन दोनों टीमों के लिए काफी अहम है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दोनों टीमों का हाल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड की टीम इस समय चौथे स्थान पर है. न्यूजीलैंड के 11 मैचों में 6 जीत, 5 हार के साथ 72 अंक है और 54.550 का पीसीटी है. वहीं इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में छठे स्थान पर है. इंग्लैंड के 19 मैचों में 9 जीत, 9 हार और एक ड्रा के साथ 93 अंक है और 40.790 का पीसीटी है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, टिम साउथी, मैट हेनरी, विलियम ओरोर्के

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक, ओली पोप (विकेट कीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, शोएब बशीर

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 234 रनों का टारगेट, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड