New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड की टीम को लॉकी फर्ग्यूसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. लॉकी फर्ग्यूसन के अलावा मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन रवीन्द्र ने एक-एक विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 183 रन बनाने थे.

न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard Update: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मुकाबला आज यानी 8 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज कर लिया हैं. वहीं, अफगानिस्तान की टीम को पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हैं. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, अफगानिस्तान की कमान राशिद खान (Rashid Khan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Live Streaming In India: श्रीलंका बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 35 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 182 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से गुलबदीन नायब ने सबसे ज्यादा 63 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान गुलबदीन नायब ने महज 35 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के लगाए. गुलबदीन नायब के अलावा सेदिकुल्लाह अटल ने 29 रन बनाए.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को लॉकी फर्ग्यूसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. लॉकी फर्ग्यूसन के अलावा मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन रवीन्द्र ने एक-एक विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 183 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 14 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. न्यूजीलैंड की टीम ने 17.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 65 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान टिम सीफर्ट ने महज 42 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए. टिम सीफर्ट के अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 42 रन बटोरे.

वहीं, अफगानिस्तान की टीम को मुजीब उर रहमान ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. मुजीब उर रहमान के अलावा राशिद खान, मोहम्मद नबी और अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने एक-एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी: 182/6, 20 ओवर (रहमानुल्लाह गुरबाज़ 27 रन, इब्राहिम जादरान 10 रन, गुलबदीन नायब 63 रन, सेदिकुल्लाह अटल 29 रन, दरविश रसूली 20 रन, अजमतुल्लाह उमरजई 14 रन और मोहम्मद नबी नाबाद 10 रन.)

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (लॉकी फर्ग्यूसन 2 विकेट, मैट हेनरी 1 विकेट, जैकब डफी 1 विकेट और रचिन रवीन्द्र 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 183/5, 17.5 ओवर (फिन एलन 1 रन, टिम सीफर्ट 65 रन, रचिन रवींद्र 0 रन, ग्लेन फिलिप्स 42 रन, मार्क चैपमैन 28 रन, डेरिल मिशेल नाबाद 25 रन और मिशेल सेंटनर नाबाद 17 रन.)

अफगानिस्तान की गेंदबाजी: (मुजीब उर रहमान 2 विकेट, राशिद खान 1 विकेट, मोहम्मद नबी 1 विकेट और अज़मतुल्लाह उमरज़ई 1 विकेट).

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से दी पटखनी, सीरीज में किया 2-2 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, कॉनर एस्टरहुइज़न ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें NZ-W बनाम SA-W मैच पूरा हाइलाइट्स

\