New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 35 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard Update: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मुकाबला आज यानी 8 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जा रहा हैं. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम उतरने के लिए तैयार है. टीम इंडिया टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेलने उतरेगी. इस टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, अफगानिस्तान की कमान राशिद खान (Rashid Khan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह ग्रुप-D का पहला मुकाबला होगा. इसमें मिचेल सैंटनर की कप्तानी में कीवी टीम जीत दर्ज कर अभियान का विजयी आगाज करने का प्रयास करेगी. वहीं, राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर देना चाहेगी.

डेवोन कॉनवे का फॉर्म टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा है. ऐसे में टिम सीफर्ट फिन एलन के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आ सकते हैं. गेंदबाजी में मैट हेनरी और जैकब डफी से काफी उम्मीदें होंगी. स्पिन गेंदबाजी की कमान कप्तान सैंटनर संभालेंगे. दूसरी तरफ, अफगानिस्तान की गेंदबाजी कमाल की है. ऐसे में कीवी टीम उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा. टीम के पास ऑलराउंडर खिलाड़ियों की फौज है. गुलबदिन नाइब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई और राशिद जैसे खिलाड़ी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कर सकते हैं.

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 35 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 182 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से गुलबदीन नायब ने सबसे ज्यादा 63 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान गुलबदीन नायब ने महज 35 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के लगाए. गुलबदीन नायब के अलावा सेदिकुल्लाह अटल ने 29 रन बनाए.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को लॉकी फर्ग्यूसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. लॉकी फर्ग्यूसन के अलावा मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन रवीन्द्र ने एक-एक विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 183 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी: 182/6, 20 ओवर (रहमानुल्लाह गुरबाज़ 27 रन, इब्राहिम जादरान 10 रन, गुलबदीन नायब 63 रन, सेदिकुल्लाह अटल 29 रन, दरविश रसूली 20 रन, अजमतुल्लाह उमरजई 14 रन और मोहम्मद नबी नाबाद 10 रन.)

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (लॉकी फर्ग्यूसन 2 विकेट, मैट हेनरी 1 विकेट, जैकब डफी 1 विकेट और रचिन रवीन्द्र 1 विकेट).

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Pitch Report And Weather Update: कोलंबो में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें प्रेमदासा की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

\